{"_id":"5aff28ea4f1c1b2b118b4b5b","slug":"101526671594-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार से मिली 200 सफाई कर्मचारी रखने की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार से मिली 200 सफाई कर्मचारी रखने की अनुमति
Updated Sat, 19 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
प्रदेश में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए उपायुक्त अंशज सिंह व पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया सहित आलाधिकारियों ने कमान संभाल ली हैं। वीरवार रात भर अधिकारियों की देखरेख में अनेक जगहों पर जेसीबी मशीनों के माध्यम से कूड़े का उठान किया गया और सफाई व्यवस्था दुरुस्त की गई। सामाजिक संगठनों के सहयोग से शनिवार सुबह छह बजे शहर में फिर सफाई अभियान चलाया जाएगा। सरकार द्वारा शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 200 सफाई कर्मचारी रखने की अनुमति मिल गई है।
शुक्रवार को उपायुक्त अंशज सिंह, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया, एसडीएम सतीश कुमार, नगराधीश महेश कुमार, नगर परिषद चेयरमैन रण सिंह यादव, सचिव नगर परिषद राजेश महता, सफाई निरीक्षक संजय कुमार व विकास कुमार, पार्षद संदीप भारद्वाज, नरेंद्र सर्राफ, राजकुमार, ज्योति कामरा के पति अशोक कामरा व सचिन जूसवाला के नेतृत्व वीरवार की रात शहर में सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान रोहतक गेट से नया बस स्टैंड, दादरी गेट, बावड़ी गेट, हनुमान गेट, सामान्य अस्पताल के सामने, कृष्णा कॉलोनी, सेक्टर 13 व 23 तथा हांसी रोड़ पर लगे कूड़े के ढेरों को उठाया गया। इस दौरान पुलिस बल की सुरक्षा भी चौकस रही।
कर्मचारियों ने निकाली निकाय मंत्री कविता जैन की शव यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को धरना जारी रखा कर्मचारियों ने निकाय मंत्री की शहर में शव यात्रा निकाली और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी शव यात्रा के दौरान शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए पुराना बस स्टेंड पर पहुंचे और नारेबाजी कर रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने पूरी रस्में निभाते हुए अर्थी पर मटका फोड़ा और फिर अर्थी को अग्नि के हवाले किया।
विज्ञापन
शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों शहर में प्रदर्शन किया। महिला कर्मचारी निकाय मंत्र सविता जैन की शवयात्रा को लेकर शहर के नया बाजार के रास्ते से पुराना बस स्टेंड पहुंचे और अर्थी को अग्नि के हवाले किया। प्रदर्शनकारियों ने सविता जैन की अर्थी को पैरों से रौंदा और चप्पलों व जूतों से भी पीटा। वही प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर उनकी मांगे पूरी न हुई तो वह सड़कों पर जाम लगवाने पर भी मजबूर होंगे। वही कर्मचारी संघ प्रधान पुरुषोत्तम ने कहा कि अगर प्रशासन शहर में सफाई का काम करवाती हैं तो कर्मचारियों को भी खदेड़ा जाएगा। अगर सरकार अपनी हरकतों से बाज नहीं आई तो मोर्चा शहर को बंद करने का भी काम किया जा सकता हैं जिसकी जिम्मेदारी पूरी सरकार की होगी।