फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   10 corona positive die, 500 new positive found, doctors

कोरोना से मौत का आंकड़ा 500 पार, 500 नए संक्रमित मिले

Tue, 25 May 2021 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
10 corona positive die, 500 new positive found, doctors
भिवानी। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण से मौत के दस नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 502 पहुंच गया है। जिले में अब तक कोरोना जांच के लिए कुल 283962 सैंपल लिए गए, जिनमें से 260808 की रिपोर्ट निगेटिव आई। अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 21172 केस सामने आ चुके हैं, जिनमें से 19044 ठीक हुए हैं। फिलहाल 1626 सक्रिय केस हैं और 911 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है। सक्रिय केस में से 1453 मरीज होम आइसोलेट और 169 अस्पताल में भर्ती हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की सैंपलिंग टीम ने 1500 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट मंगलवार सुबह आएगी। सोमवार को कोरोना संक्रमण के 500 नए केस मिले हैं, वहीं 757 संक्रमित ठीक हुए हैं। जिले में फिलहाल 1626 सक्रिय केस हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में लगातार गंभीर होता जा रहा कोरोना
जिले में फिलहाल 1626 सक्रिय केस हैं, जिनमें से 1178 ग्रामीण और 448 शहरी क्षेत्र से केस मिले हैं। ऐेसे में ग्रामीण क्षेत्र के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को कोरोना संक्रमण से 10 लोगों की मौत हुई है जिनमें से छह मौत ग्रामीण क्षेत्र से हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार नागरिकों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए और कोविड-19 सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक कर रहा है। बावजूद इसके कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा।
विज्ञापन

जिले में इन्होंने गवाई कोरोना संक्रमण में जान
जिले में कोरोना संक्रमण से गांव बीरण से 52 वर्षीय व्यक्ति, भारत नगर से 70 वर्षीय गृहिणी, डीसी कॉलोनी से 61 वर्षीय व्यक्ति, सेरला से 45 वर्षीय चौकीदार, खरक से 55 वर्षीय किसान, मंढ़ाणा से 57 वर्षीय किसान, भिवानी से 27 वर्षीय युवक कॉलेज विद्यार्थी, बड़ाला से 62 वर्षीय व्यक्ति, लीलस से 45 वर्षीय गृहिणी और हालवास गेट से 61 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रयास लगातार जारी है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी आइसोलेशन सेंटर बना दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर वह सैंपलिंग अभियान भी अधिक सक्रिय कर दिया है। सोमवार को जिले भर से 1500 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। नागरिकों से अपील है कि कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed