फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vigilance serve streets of the 'health'

विजिलेंस ने जांचीं सड़कों की ‘सेहत’

Fri, 10 Jan 2014 11:46 PM IST
अमर उजाला, अंबाला
अमर उजाला, अंबाला Updated Fri, 10 Jan 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
Vigilance serve streets of the 'health'
अंबाला सिटी। एक शिकायत पर विजिलेंस ने शहर के सेक्टर दस में पहुंचकर शुक्रवार को वहां हाल ही बनी सड़कों की सेहत जांचीं। यहां उन्होंने उन सड़कों पर बनी दरारों की जांच की। इन्हें कुछ ही दिन पहले बनाया था। इस दौरान विजिलेंस ने वहां हुडा के कर्मचारियों से पूछताछ भी की। जबकि स्थानीय लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस सेक्टर में अभी कुछ ही दिन पहले सड़कों का निर्माण कराया था। इन सड़कों के लिए स्थानीय लोगों ने सीएम को शिकायत दी थी और सीएम भी इन सड़कों को जल्द बनवाने के आदेश देकर थे। इसी के चलते सेक्टर में सड़कें तो बन गईं, लेकिन सड़कों पर दरारें आ गईं। जिस वजह से लोगों ने इसकी शिकातय विजिलेंस को कर दी और हुडा प्रशासन के अधीनस्थ ठेकेदार पर पर सड़कों में घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप लगा दिया।
विज्ञापन


लोगों की शिकायत पर विजिलेंस की एक टीम भी शुक्रवार को सेक्टर दस में पहुंच गई। वहां हुडा के तकनीकी विभाग से संबंधित कर्मचारियों को भी बुलाया गया और उनसे पूछताछ की गई। उधर, स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने विजिलेंस को सड़कों पर दरारें दिखाईं, जिसे देखकर विजिलेंस भी हैरान हो गई। उधर, पूछताछ के दौरान कर्मचारियों ने विजिलेंस को बताया कि कई बार सर्दियों में सड़क बनाने के दौरान ऐसी दरारें आ जाती हैं, अभी सड़क निर्माण का काम बाकी हिस्सों में चल रहा है, इसे दुरुस्त करा दिया जाएगा। खैर, विजिलेंस इस मामले में अपनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed