{"_id":"6b0205cbf9a531f1e807f9a2","slug":"awareness-among-girl-students-about-cleanliness-and-balanced-diet-ambala-news-c-36-1-amb1001-172979-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: छात्राओं को स्वच्छता और संतुलित आहार लेने के लिए जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: छात्राओं को स्वच्छता और संतुलित आहार लेने के लिए जागरूक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रोटरी क्लब इंडस्ट्रियल एरिया की ओर से रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के चेतना प्रोजेक्ट के तहत सेवा समिति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को सेनेटरी नैपकिन निपटान मशीन स्थापित की गई। कार्यक्रम के दौरान रोटेरियन नीलम शर्मा, रोटेरियन अनीता कपूर और रोटेरियन चांद चावला ने छात्राओं को स्वच्छता और संतुलित खान-पान व आहार के लिए जागरूक किया।
वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ और जागरूक युवा पीढ़ी ही सशक्त समाज की नींव है। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देने के लिए सेवा समिति का नया इंटरेक्ट क्लब भी स्थापित किया गया। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन दीक्षित कपूर ने कहा कि आने वाले समय में भी स्कूल में विद्यार्थियों के हित में कई अन्य जनकल्याणकारी प्रोजेक्ट चलाए जाएंगे। इस मौके पर सचिव रोटेरियन अनिल सहगल, कोषाध्यक्ष रोटेरियन डोली चोपड़ा, कार्यकारी सचिव रोटेरियन अनीता कपूर, उपाध्यक्ष रोटेरियन अशोक शर्मा, संयुक्त सचिव रोटेरियन रीटा थापर आदि मौजूद रहे। अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य मंगल गुप्ता ने क्लब सदस्यों का आभार जताया।