{"_id":"607c70868ebc3e590777366f","slug":"truk-accident-in-chandigarh-delhi-hiway-ambala-news-knl67616536","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर रद्दी से भरा ट्रक पलटा, दो किलोमीटर तक लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे पर रद्दी से भरा ट्रक पलटा, दो किलोमीटर तक लगा जाम
विज्ञापन
चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे स्थित भारत पैट्रोलियम के निकट करीब छह बजे दिल्ली से किताबों की रद्दी लेकर अंबाला आ रहा कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कोई जानमाल का नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन नेशनल हाईवे पर दो किलोमीटर का जाम लग गया।
बता दें कि शास्त्री कॉलोनी के पास फ्लाईओवर बनने के कारण पहले ही एक साइड को बंद कर यातायात को लिंक रोड से गुजारा जा रहा है। रविवार सुबह अचानक उसी लिंक रोड पर कैंटर अपने साथ चल रहे दूसरे कैंटर से टकराकर पलट गया। रद्दी लिंक रोड पर फैल गई और जाम लग गया। सूचना मिलते ही ट्रैफिक सहित पड़ाव थाना मुलाजिम नेशनल हाईवे के प्रभावित हुए यातायात को दुरुस्त करवाने में जुट गए। जेसीबी की मदद से ट्रक को सड़क किनारे कर वाहनों को गुजारा गया। करीब ढाई घंटे तक यातायात तो दुरुस्त हो गया लेकिन रद्दी उठाने का काम दोपहर तक चलता रहा। बताया जाता है कि रद्दी से भरा कैंटर हंडेसरा जा रहा था। हालांकि के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इलाका पुलिस ने कैंटर को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
दुखेड़ी मोड से रूट डायवर्ट कर लिंक रोड से गुजारे वाहन
वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगने के बाद ट्रैफिक सहित इलाका पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए दुखेड़ी के पास से रूट डायवर्ट किया। सभी वाहनों को दूसरी साइड वाली लिंक रोड के जरिए शास्त्री कॉलोनी तक पहुंचाया, जबकि चंडीगढ़ से आने वाले वाहनों को भी शास्त्री कॉलोनी के पास रोक-रोक कर निकाला गया। इस बीच मारकंडा पुल के पहले से वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
किताबों की रद्दी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर अंबाला-दिल्ली हाईवे की लिंक रोड पर पलट गया था। पूरी रद्दी बिखरने के लिए जाम की स्थिति बन गई थी। कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन जरिए कैंटर को हटाकर यातायात दुरुस्त करवाया। हादसे में कोई जानमाल का नुकसान तो नहीं हुआ है लेकिन हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
- देवेंद्र, थाना प्रभारी पड़ाव