{"_id":"6af2217e69d183c1c807b00d","slug":"crowds-surge-for-chhath-railways-runs-two-special-trains-ambala-news-c-36-1-amb1001-172411-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: छठ के लिए उमड़ी भीड़, रेलवे ने चलाईं दो स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: छठ के लिए उमड़ी भीड़, रेलवे ने चलाईं दो स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते बिहार जाने वाले यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। दीपावली का पर्व संपन्न होते ही अब छठ के लिए पूर्वांचल और बिहार जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रेलवे स्टेशनों पर उमड़ने लगी है। यात्रियों की अचानक बढ़ी इस भीड़ को नियंत्रित करने और सफर को सुगम बनाने के लिए अंबाला मंडल एक्शन मोड में आ गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सरहिंद से सहरसा और चंडीगढ़ से कटिहार के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है।
स्टेशनों पर जनरल टिकट लेने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अनारक्षित टिकट केंद्र पर आठ काउंटर खोल दिए गए हैं। इससे यात्रियों को टिकट के लिए लंबी कतारों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा और वे आसानी से टिकट प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा, बिहार और झारखंड की ओर जाने वाली गाड़ियों के समय और प्लेटफॉर्म संख्या की पल-पल की जानकारी देने के लिए स्टेशन परिसर और मुख्य प्रवेश द्वारों पर विशेष रेलवे सहायता टीमें तैनात की गई हैं।
-- -- --
कोच के दरवाजे खुले रखने के निर्देश
सुरक्षा और सुगम आवाजाही को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। आरपीएफ जवानों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि ट्रेन के स्टेशनों पर रुकते ही अनारक्षित कोचों के दरवाजे अंदर से बंद न रहें। हालांकि यह प्रक्रिया पूरी तरह से सफल नहीं हो पा रही है। इस कारण बाहर खड़े यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जबकि धक्का-मुक्की और अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
-- -- --
वरिष्ठ अधिकारी खुद संभाल रहे कमान
अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि भीड़ प्रबंधन में किसी भी तरह की कोताही न हो, इसके लिए विभागीय अधिकारियों की ड्यूटी सीधे स्टेशनों पर लगा दी गई है। सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी खुद स्टेशन पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।
-- -- --
छठ पर्व को लेकर स्टेशन पर भीड़ बढ़ने लगी है इसलिए यात्री सुविधा के तहत सोमवार को दो विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया जोकि सरहिंद से सहरसा और चंडीगढ़ से कटिहार के बीच चलीं। यदि आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या में और बढ़ोत्तरी होती है, तो मांग के अनुसार अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें और फेरे बढ़ाए जाएंगे।
- यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।