{"_id":"6a0cc051e637132b740d42f4","slug":"transport-and-sarathi-sites-are-down-and-the-token-system-is-out-of-order-ambala-news-c-36-1-sknl1003-163431-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: परिवहन और सारथी साइट ठप और टोकन सिस्टम बंद पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: परिवहन और सारथी साइट ठप और टोकन सिस्टम बंद पड़ा
विज्ञापन
अंबाला छावनी के उपमंडल भवन स्थित अंत्योदय सरल केंद्र में बंद पड़ी ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी की
अंबाला। छावनी के उपमंडल भवन स्थित अंत्योदय सरल केंद्र में परिवहन और सारथी की वेबसाइट ठप पड़ी है, जिससे ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों की आरसी से संबंधित सभी काम बंद हो गए। इस कारण दो दिन से लोगाें को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सोमवार को भी दिनभर बेवसाइट बंद रही और सर्वर बार-बार चालू और बंद होता रहा, जिसके कारण दूर-दराज के गांवों और कस्बों से आए आवेदक दिनभर काउंटर के चक्कर काटते रहे।
काम न होने से निराश होकर लोग बिना काम कराए ही लौट गए इसके साथ ही केंद्र में लगी एलसीडी डिस्प्ले स्क्रीन भी बंद पड़ी है। एलसीडी बंद होने के कारण ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी के लिए टोकन सिस्टम पिछले कई दिनों से बंद पड़ा है। बिना टोकन सिस्टम के आवेदकों को यह पता ही नहीं चल पा रहा है कि उनका कौन सा नंबर है और उन्हें किस काउंटर पर जाना है, इसके चलते काउंटरों पर भीड़ और अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है।
ढाई घंटे से कर रहे इंतजार
छावनी के कच्चा बाजार निवासी तनिष्क सिंह ने बताया कि उन्होंने अपना ड्राइविंग लाइसेंस पक्का करवाना था, इसके लिए वह सुबह दस बजे अंत्योदय सरल केंद्र पहुंच गए थे लेकिन यहां आने के बाद पता चला कि परिवहन और सारथी की बेवसाइट नहीं चल रही है। अब एक बजने वाला है लेकिन अभी तक बेवसाइट का कुछ अता पता नही हैं।
विज्ञापन
दूसरे दिन भी हुए परेशान
छावनी निवासी राजिंद्र ने बताया कि उन्हें अपने वाहन की आरसी लेनी है इसके लिए वह सुबह 10 बजे ही कार्यालय में आ गए थे लेकिन साइट बंद पड़ी है जबकि वह सोमवार को भी आए थे लेकिन बेवसाइट में दिक्कत होने के चलते वह लौट गए। उन्होंने बताया कि आज भी वापस जाना पड़ेगा।
पता नहीं चलता कब आएगी हमारी बारी
छावनी निवासी रमेश कुमार ने बताया कि सरल केंद्र में टोकन देने वाली एलसीडी स्क्रीन कई दिनों से बंद है। बिना टोकन के यहां यह समझ ही नहीं आता कि हमारा कौन सा नंबर है और लाइन कहां लगानी है। काउंटर पर भीड़ लगी रहती है।
वर्जन...
दो दिन हो गए हैं, सारथी और परिवहन की बेवसाइट में दिक्कत आ रही है यह बेवसाइट बार बार बंद हो रही है और चल रही है, इसके बारे में अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।
- पवन कुमार, इंचार्ज, अंत्योदय सरल केंद्र, अंबाला छावनी।