फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Train number 1450708 will go from today to Fazilka Delhi Junction-Bathinda Intercity

आज से फाजिल्का तक जाएगी ट्रेन नंबर 14507/08 दिल्ली जंक्शन-बठिंडा इंटरसिटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Train number 1450708 will go from today to Fazilka Delhi Junction-Bathinda Intercity
दिल्ली जंक्शन से बठिंडा के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 14507/08 अब फाजिल्का रेलवे स्टेशन तक जाएगी। रेलवे ने यात्री सुविधाओं में विस्तार करते हुए ट्रेन संचालन को लेकर ये बदलाव किया है। इससे यात्रियों का काफी राहत मिलेगी। ये जानकारी मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आज यानी 16 नवंबर से अग्रिम सूचना तक ट्रेन नंबर 14507 दिल्ली जंक्शन-बठिंडा एक्सप्रेस फाजिल्का तक जाएगी। वापसी में 17 नवंबर को ट्रेन नंबर 14508 फाजिल्का रेलवे स्टेशन से चलेगी। ट्रेन नंबर 14507 दिल्ली जंक्शन से दोपहर 1.05 बजे प्रस्थान कर उसी दिन शाम लगभग 5.15 बजे अंबाला छावनी और रात्रि 9 बजे बठिंडा पहुंचेगी। ये ट्रेन बठिंडा से रात्रि 9.20 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात्रि 11.45 बजे फाजिल्का पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 14508 फाजिल्का से तड़के 2.05 बजे प्रस्थान कर उसी दिन सुबह 4.50 बजे बठिंडा पहुंचेगी। यह ट्रेन बठिंडा से सुबह 5.05 बजे प्रस्थान कर सुबह 9 बजे अंबाला छावनी और दोपहर 12.45 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। बठिंडा से फाजिल्का तक विस्तार दिए गए मार्ग पर यह ट्रेन गोनियाना, गंगसर जैतु, कोटकपूरा, बरीवाला, मुक्तसर तथा लखेवाली स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। पहले ट्रेन का संचालन दिल्ली से बठिंडा के बीच होता था। ट्रेन का ठहराव बीच रास्ते दिल्ली सब्जी मंडी, नरेला, सोनीपत, गनौर, समालखा, पानीपत, घरौंडा, करनाल, तरावड़ी, कुरुक्षेत्र, अंबाला छावनी, अंबाला सिटी, राजपुरा, पटियाला, नाभा, धूरी, बरनाला, तपा, रामपुरा फुल रेलवे स्टेशन पर दोनों दिशाओं में हो रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
स्पेशल नंबर के आधार पर हो रहा था संचालन कोरोना की वजह से ट्रेन का संचालन लगभग छह महीने से स्पेशल नंबर 04507/08 के आधार पर सिर्फ बठिंडा तक ही हो रहा था। लेकिन सोमवार रात रेलवे द्वारा जारी आदेशों में अब इस ट्रेन का नंबर पूर्व की भांति नियमित ट्रेन नंबर 14507/14508 कर दिया गया है। इस ट्रेन के दिल्ली से बठिंडा तक पहुंचने के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरि मोहन, मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed