फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   three youth, canel, civic

ओमरी नदी में गए तीन दोस्त, एक डूबा तो दो डर के भागे, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
three youth, canel, civic
खारूखेड़ा गांव के तीन युवक बरसाती ओमरी नदी में नहाने गए। इनमें से 20 वर्षीय शुभम ने सबसे पहले छलांग लगाई लेकिन वह ऊपर नहीं आया। यह देख उसके साथ गए 22 वर्षीय जोनी और 22 साल का राहुल मौके से भाग गए। इसके बाद लोगों जब तीनों युवकों को वहां नहीं पाया तो उन्हें लगा कि तीनों युवक एक साथ डूब गए। उन्होंने गांव में पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। गांव के तैराकों ने नदी में छलांग लगाई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। करीब साढ़े 8 बजे रात के समय पुलिस ने गोताखोर के साथ नाव की व्यवस्था करवाई और लाइट के बीच सर्च अभियान चलाया गया। इसमें रात करीब सवा नौ बजे शुभम का शव गोताखोरों ने ढूंढ लिया। उधर इसी दौरान राहुल और जोनी भी गांव में ही मिल गए। बताया जा रहा है कि वह शुभम को डूबते हुए देखने के बाद डर के मारे कहीं छिप गए थे। शुभम अपने पिता अमरजीत सिंह का इकलौता बेटा था। उसके पिता विदेश में गए हुए हैं। अब घर में उसकी बहन और मां ही हैं। शुभम की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन

शाम 5 बजे घर से निकले थे नहाने के लिए
तीनों दोस्त एक साथ नहाने के लिए निकले थे। राहुल, जोनी और शुभम तीनों बेरोजगार थे। जब वह शाम 5 बजे नहाने के लिए पहुंचे थे। रात करीब 8 बजे तक ग्रामीण अपने स्तर पर तीनों को तलाशते रहे। इसी दौरान राहुल मिल गया तो लोगों को लगा कि जोनी और शुभम दोनों एक साथ डूबे हैं। अलबत्ता रात तक दोनों की तलाश चलती रही। सवा 9 बजे शुभम का शव मिलने के बाद भी कुछ देर जोनी की तलाश की गई लेकिन बाद में गांव में ही मिल गया। वह सहमा हुआ था। इसीलिए उसे छावनी नागरिक अस्पताल में रात करीब साढ़े 9 बजे भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिली थी कि गांव की बरसाती नदी में शुभम व जोनी नहाने गए थे। घटना शाम करीब 5 बजे की है। शुभम का शव बरामद कर लिया गया है।
सतबीर सिंह, थाना प्रभारी साहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed