फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three members of Family try to commit suicide in Ambala City

Ambala News: दंपती ने बेटे के साथ पीया जहर, पीजीआई चंडीगढ़ में एक की मौत , मां-बेटे की हालत गंभीर

Sat, 28 May 2022 03:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 28 May 2022 03:01 PM IST
सार

पीजीआई में उपचार के दौरान 65 वर्षीय जसविंदर सिंह की मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी 55 वर्षीय कुसुम और 34 वर्षीय बेटे हितेश की हालत नाजुक है।  

विज्ञापन
Three members of Family try to commit suicide in Ambala City
अंबाला में दंपती ने बेटे के साथ खाया जहर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

अंबाला शहर के नया बांस निवासी एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। शुक्रवार देर शाम को पति, पत्नी और बेटे ने जहर का सेवन किया। इसका कारण फिलहाल कर्ज बताया जा रहा है लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। बेसुध होने पर तीनों को प्राथमिक उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल लेकर जाया गया, जहां से उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


65 वर्षीय जसविंदर सिंह ने पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि उसकी पत्नी 55 वर्षीय कुसुम और 34 वर्षीय बेटे हितेश की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि नया बांस निवासी जसविंद्र सिंह का सपाटू रोड अंबाला शहर में जनरल स्टोर है। शुक्रवार को जसविंदर सिंह, उसकी पत्नी कुसुम और बेटे हितेश ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। 
विज्ञापन


अंबाला शहर चौकी नंबर-2 के प्रभारी नवतेज ने बताया कि पुलिस अभी पूरी जानकारी जुटा रही है। जहर निगलने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पीजीआई में उपचाराधीन मां-बेटे के बयान दर्ज करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed