{"_id":"576c3c344f1c1bef58b48a52","slug":"theft-in-subedar-house-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचे सूबेदार के घर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचे सूबेदार के घर चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला ।
Updated Fri, 24 Jun 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिफेंस कॉलोनी में बुधवार देररात पत्नी को अस्पताल लेकर गए सूबेदार के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। ये शातिर चोर सूबेदार के मकान में दीवार फांदकर दाखिल हुए और मकान से हजारों से नकदी, जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़ित सूबेदार को गुुरुवार सुबह लौटने पर चोरी का पता चला। इसके बाद इलाका पुलिस को सूचित किया।
इलाका पुलिस ने फिंगर प्रिंट और स्पेशल टीमों के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में डिफेंस कॉलोनी निवासी राम नरेश ने बताया कि बुधवार को उनकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई थी। इस पर वे उन्हें मिलिट्री अस्पताल ले गए थे। उनके पीछे चोर दीवार फांदकर मकान में दाखिल हो गए और मेन गेट का ताला तोड़ लिया। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी से हजारों की नकदी और जेवरात चुरा ले गए। उन्हें वारदात की जानकारी सुबह लौटने पर हुई। चोरी की सूचना पाकर इलाकावासियों में रोष व्याप्त हो गया। उनका कहना था कि लंबे समय से डिफेंस कॉलोनी को चोरों ने निशाना बना रखा है। लेकिन, पुलिस कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रही।