फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The importance of voting was explained through a street play

Ambala News: नुक्कड़ नाटक कर बताया मतदान का महत्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
The importance of voting was explained through a street play
अंबाला सिटी। देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एनएसएस विभाग की ओर से एनएसएस दिवस के अवसर पर किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर नारा लेखन प्रतियोगिता, मतदाता जागरूकता रैली कॉलेज प्रांगण से कपड़ा मार्केट रोड, रेलवे स्टेशन, नदी मोहल्ला तक निकाली गई और रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एनएसएस वालंटियर्स ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान प्रोफेसर एकता ने मतदान जागरूकता पर वालंटियर्स के साथ चर्चा की। प्राचार्या मुक्ता अरोड़ा ने रैली को झंडी दिखाई और छात्राओं को मतदान के महत्व के बारे में समझाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संयोजन एनएसएस प्रभारी प्रो. पूनम रानी, निर्वाचन साक्षरता क्लब की नोडल अधिकारी प्रीति पराशर ने किया। प्रतियोगिता में नमन प्रथम, सुखजीत द्वितीय, इशिता तृतीय रही और सांत्वना पुरस्कार खुशप्रीत को दिया गया। इस दौरान प्रोफेसर शुभदा ठाकुर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता पर सेमिनार करवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जीएमएन कॉलेज में स्वीप प्रमोशन और मतदाता जागरूकता पर जागरूकता अभियान सेमिनार का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और आम जनता को मतदान और नागरिक भागीदारी के महत्व के बारे में शिक्षित और सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. शिखा जग्गी और डॉ. केके पूनिया रहे।

वक्ता ने मतदाता पंजीकरण और चुनावों में भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के माध्यम से भविष्य को आकार देने में युवाओं की भूमिका और मतदाता जागरूकता और मतदान बढ़ाने की रणनीतियों पर भी ध्यान केंद्रित किया। सेमिनार डॉ. सीमा कंसल के परिचय के साथ शुरू हुआ। जिन्होंने कार्यक्रम की संयोजक के रूप में काम किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने सभी को मतदान को लेकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed