फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The best automatic welding cutting machine project in the exhibition

प्रदर्शनी में सबसे बेहतर रहा स्वचालित वेल्डिंग कटिंग मशीन प्रोजेक्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
The best automatic welding cutting machine project in the exhibition
The best automatic welding cutting machine project in the exhibition - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। राजकीय बहु तकनीकी अंबाला शहर में वीरवार को मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से प्रोजेक्ट प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कुल 7 प्रोजेक्ट पेश किए। इनमें ऑटोमेटिक वेल्डिंग एंड कटिंग मशीन, ऑटोमेटिक रोटेटिंग लोगो ऑफ़ इंस्टीट्यूट, मेकेनिकल फ्लोर क्लीनिंग मशीन, बीच क्लीनर मशीन, डेमो मॉडल ऑफ वाटर टरबाइन, ग्रास कटिंग मशीन और ऑटोमेटिक पोर्टेबल हैमेरिंग मशीन शामिल थे।
विज्ञापन

संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव सपरा ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रदर्शित परियोजनाओं को उनकी गुणवत्ता देखते हुए पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रथम पुरस्कार ऑटोमेटिक वेल्डिंग एंड कटिंग मशीन को दिया गया। इसे सुशील कुमार के निर्देशन में चिराग मल्होत्रा, दीपचंद, भरत, चंद्रमोहन, दीपक कुमार, विमलेश और चिराग शर्मा ने तैयार किया था। उन्होंने कहा कि यह मशीन अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है। सुशील कुमार ने बताया कि आटोमेटिक वेल्डिंग एंड कटिंग मशीन एक ऐसी मशीन है जो ऐसी किसी भी इंडस्ट्री में प्रयोग में जा सकती है जहां एक ही तरह के बहुत सारे पुर्जों का उत्पादन पूरी शुद्धता और गुणवत्ता के साथ किया जाना हो। उन्होंने बताया कि कंप्यूटर से जोड़ी गई यह मशीन सीएनसी मशीन के सिद्धांत पर कार्य करती है और इसे चलने के लिए कंप्यूटर प्रोग्राम कि आवश्यकता पड़ती है। यह मशीन टिग, मिग वेल्डिंग और प्लाज्मा कटिंग के लिए भी इस्तेमाल कि जा सकती है। मौके पर मुनीष गुप्ता, सुभाष भरद्वाज, जेएस नारंग, बलतार सिंह, शिव चरण, लखविंदर, राकेश मनचंदा, हरमीत सिंह, बलकार सिंह इत्यादि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed