फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   RPF handed over goods worth 20 lakhs to passengers in six months

Ambala News: आरपीएफ ने छह माह में यात्रियों के सुपुर्द किया 20 लाख का सामान

Mon, 14 Jul 2025 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 14 Jul 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
RPF handed over goods worth 20 lakhs to passengers in six months
अंबाला। ट्रेनों में छूटे और गुम हुए सामान को ढूंढने में आरपीएफ की विशेष टीम काफी कारगर साबित हो रही है। पिछले छह माह में टीम ने लगभग 20 लाख रुपये का बहुमूल्य सामान ढूंढकर यात्रियों के सुपुर्द किया है। इसमें लैपटॉप सहित गहने व नकदी शामिल है।
विज्ञापन

आरपीएफ के अंबाला छावनी स्टेशन प्रभारी रविंदर सिंह ने बताया कि कंट्रोल से संंदेश मिलने के बाद ट्रेन की लोकेशन देखी जाती है। इसके बाद ट्रेन के आने से पहले ही टीम को प्लेटफार्म पर तैनात कर दिया जाता है ताकि यात्री के छूटे सामान को कोई अन्य न उतारकर ले जाए। इस संबंध में कई बार ट्रेन में तैनात टीटीई की भी मदद ली जाती है। संवाद
विज्ञापन

--
सोने के गहने लौटाए
ट्रेन नंबर 11057 अमृतसर एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला का बैग कोच में रह गया। महिला आगरा कैंट से शाहबाद तक सफर कर रही थी। शाहबाद स्टेशन पर उतरते समय महिला अपना बैग भूल गई। इसमें पांच हजार रुपये नकद, आधार कार्ड व दो सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी सोने के टॉप्स थे। आरपीएफ पोस्ट पर जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो कोच में जाकर महिला का सामान ढूंढ लिया गया। सामान की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये थी जोकि महिला के भाई संदीप के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वंदे भारत एक्सप्रेस से ढूंढा लैपटॉप
गुरुग्राम निवासी आदित्य सत्यम ने रेलवे कंट्रोल पर संदेश दिया कि वो नई दिल्ली से कटरा के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 22477 में अपना बैग भूल गया है। बैग में एप्पल कंपनी का लैपटॉप, एप्पल कंपनी का आईपैड, चार्जर व अन्य सामान है। आरपीएफ तक जानकारी पहुंचते ही प्लेटफार्म पर टीम को तैनात किया गया और ट्रेन के पहुंचते ही छानबीन करके कोच से लैपटॉप ढूंढ लिया गया। लैपटॉप की कीमत लगभग एक लाख रुपये थी। यह लैपटॉप सिटी निवासी सुखदेव सिंह के सुपुर्द कर दिया गया।

--
हावड़ा मेल से ढूंढा बैग
रेलवे के कंट्रोल पर यमुनानगर निवासी कर्म सिंह ने मदद की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी मनमीत कौर का ट्रेन नंबर 13005 हावड़ा मेल में बैग छूट गया है। वो हावड़ा से यमुनानगर तक यात्रा कर रही थी। यमुनानगर स्टेशन पर उतरते समय वो अपना पिट्टू बैग कोच में ही भूल गई। ट्रेन के अंबाला पहुंचने पर आरपीएफ ने बैग ढूंढ निकाला। बैग में एचपी कंपनी का लैपटॉप सहित अन्य सामान था। पूरे सामान की कीमत लगभग एक लाख 25 हजार रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed