{"_id":"6aada6b543665353ce03ecc5","slug":"young-woman-alleges-molestation-ambala-news-c-36-1-amb1001-169816-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: युवती ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: युवती ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
Sat, 19 Sep 2026 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। पड़ाव थाना क्षेत्र के तहत यादव धर्मशाला के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती संदिग्ध एवं नशे की हालत में पाई गई। युवती ने अपने साथ छेड़छाड़ होने का आरोप लगाया है।
मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए सूचना मिलते ही पड़ाव थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस टीम महिला कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंची और युवती को उपचार व प्राथमिक जांच के लिए अस्पताल पहुंचाया।
थाना प्रभारी प्रवीण आर्य ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। शुरुआती पड़ताल में यह बात सामने आई है कि महिला अत्यधिक नशे की हालत में है। उन्होंने बताया कि पुलिस हर पहलू की छानबीन कर रही है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद