फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala's girls won the silver medal in the Under-14 girls' hockey tournament.

Ambala News: अंडर-14 गर्ल्स हॉकी टूर्नामेंट में अंबाला की बेटियों ने जीता रजत पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Ambala's girls won the silver medal in the Under-14 girls' hockey tournament.
सिरसा में पीलेरंग की पोशाक में खड़ी अंबाला की हॉकी ​खिलाड़ी। कोच - फोटो : Samvad
अंबाला। हरियाणा स्कूल प्रतियोगिता के अंडर-14 गर्ल्स हॉकी टूर्नामेंट में अंबाला की बेटियों ने इतिहास रच दिया है। शानदार खेल रणनीति और कठिन परिश्रम के दम पर टीम ने पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया। यह पहला ऐतिहासिक मौका है जब अंबाला की अंडर-14 बालिका हॉकी टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले तक पहुंची है।
विज्ञापन

सिरसा में आयोजित टूर्नामेंट में अंबाला की टीम का आगाज बेहद धमाकेदार रहा। पहले ही मुकाबले में टीम ने महेंद्रगढ़ को 5-0 के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी। इसके बाद क्वार्टर फाइनल मैच में कड़े मुकाबले के बीच फतेहाबाद को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन

सेमीफाइनल में अंबाला का सामना मेजबान सिरसा की टीम से हुआ। बेटियों ने अपनी बेहतरीन रणनीति से मेजबान टीम को पराजित कर फाइनल का टिकट कटाया। फाइनल मुकाबला हिसार की टीम के साथ बेहद संघर्षपूर्ण और रोमांचक रहा, जिसमें अंबाला की टीम उपविजेता रही और दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाॅक्स
अलग-अलग स्कूलों के तालमेल से बनी चैंपियन टीम
इस ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल करने वाली टीम में लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल (उगाला) की 6, अंबाला शहर की 8, मियां माजरा गांव की 3 और फारूखा खालसा स्कूल अंबाला कैंट की 1 खिलाड़ी शामिल थीं। टीम के साथ इंचार्ज के रूप में लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल की शिक्षिका नीलम और सूरज (पीटीआई) गए थे। हॉकी ट्रेनिंग सेंटर पुलिस लाइन अंबाला के हॉकी कोच अमनदीप सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों की अनवरत मेहनत के साथ-साथ राजेंद्र जिंदू, नितिन सबरवाल, परमजीत और जितेंदर की कुशल खेल रणनीति के कारण ही यह सफलता संभव हो सकी है। टीम की इस शानदार और ऐतिहासिक उपलब्धि पर हॉकी अंबाला के अध्यक्ष राजेंद्र विज, प्रधान केपी सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालरा और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्योति रानी ने पूरी टीम, कोच और प्रबंधकों को बधाई दी तथा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed