फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala's Kunjal takes first place in the 200m backstroke swimming event.

Ambala News: तैराकी के 200 मीटर बैक स्ट्रोक में अंबाला की कुंजल प्रथम

Sat, 19 Sep 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 19 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Ambala's Kunjal takes first place in the 200m backstroke swimming event.
राज्य स्तरीय स्कूली तैराकी प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ी को ट्राफी देकर सम्मानित करती अंबाला
अंबाला। छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में चल रही 59वीं हरियाणा राज्य स्कूली तीन दिवसीय तैराकी खेल प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हुई। 16 से 18 सितंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ओवरऑल ट्रॉफी में अंडर 17 वर्ग में गुरुग्राम और अंडर 19 वर्ग में जींद जिले ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं 200 मीटर बैक स्ट्रोक में अंबाला की कुंजल ने पहला स्थान प्राप्त किया।शुक्रवार को अंबाला टू की खंड शिक्षा अधिकारी सैलजा ने विजेता खिलाडि़यों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

अंडर 17 वर्ग में गुरुग्राम का दबदबाअंडर 17 बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुग्राम ने 79 अंक हासिल कर पहला स्थान पाया। फरीदाबाद 38 अंकों के साथ दूसरे और जींद 24 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। स्पर्धाओं में 200 मीटर बैक स्ट्रोक में गुरुग्राम की आशिमा सिंह ने पहला तथा 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में हिसार की रक्षिता चौधरी ने पहला स्थान हासिल किया। 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में हिसार की दीक्षिका शर्मा प्रथम रहीं। संवाद
विज्ञापन

ओवरऑल ट्रॉफी अंडर 17
प्रथम स्थान गुरुग्राम (79 अंक)
द्वितीय स्थान फरीदाबाद (38 अंक)
तृतीय स्थान जींद (24 अंक
---------
अंडर 19 में जींद बना ओवरऑल चैंपियन
अंडर 19 वर्ग में जींद जिले के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 अंकों के साथ ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। गुरुग्राम 32 अंकों के साथ दूसरे और फरीदाबाद 11 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। मुख्य स्पर्धाओं में 4x100 मीटर मेडले रिले में आस्था, शिवानी, नव्या और अनीशा रानी की जींद टीम प्रथम रही। 100 मीटर बैक स्ट्रोक में जींद की आस्था और 200 मीटर बैक स्ट्रोक में अंबाला की कुंजल ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, 200 मीटर आईएम तथा 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक दोनों में गुरुग्राम की सामिया शिंगारी ने स्वर्ण पदक जीता। यह खेल प्रतियोगिताएं जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालडा और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्योति रानी के मार्गदर्शन में आयोजित हुई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रवीण शर्मा, सहायक शिक्षा अधिकारी खेल अमरिंद्र सिंह, सहायक मोलिक खेल शिक्षा अधिकारी नितिन सभरवाल, डीपी गुरदेव सिंह, ओंकार सिंह विशाल सैनी, तरूण, सुरेंद्र, धमेंद्र, जय, प्रदीप दलाल, राहुल, अनिल अत्री, लेक्चरार फिजिकल एजूकेशन जगतार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरऑल ट्रॉफी (अंडर-19)
प्रथम स्थान जींद (50 अंक)
द्वितीय स्थान गुरुग्राम (32 अंक)
तृतीय स्थान फरीदाबाद (11 अंक)
-----------

राज्य स्तरीय स्कूली तैराकी प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी को ट्राफी देकर सम्मानित करती अंबाला

राज्य स्तरीय स्कूली तैराकी प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी को ट्राफी देकर सम्मानित करती अंबाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed