{"_id":"66342dcdec85d84dbb0c2224","slug":"rpf-caught-vicious-thieves-six-mobile-phones-recovered-ambala-news-c-36-1-amb1001-122521-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आरपीएफ ने पकड़े शातिर चोर, छह मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आरपीएफ ने पकड़े शातिर चोर, छह मोबाइल बरामद
विज्ञापन
अंबाला। यात्रियों की जेब से मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को आरपीएफ की सीपीडीएस यूनिट ने काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 20 हजार रुपये के 6 मोबाइल फोन मिले हैं। आरोपियों की पहचान शामली सहारनपुर निवासी मशरूफ और मलेरकोटला पंजाब निवासी समीर के तौर पर हुई है। आरोपियों के खिलाफ जीआरपी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।
सीपीडीएस टीम में तैनात उप निरीक्षक कबुलचंद ने बताया कि 1 मई की रात लगभग 11.20 बजे वो ट्रेनों में संदिग्ध व शरारती तत्वों को पक्ड़ने के लिए चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान जब वो अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2/4 पर पहुंचे तो वहां बैंच पर बैठे दो युवक उन्हें देखकर मौके से खिसकने लगे। पीछा करने के बाद जब दोनों को रोककर पूछताछ की गई तो वो जवाब नहीं दे पाए। जब दोनों की तलाशी ली गई तो उनके पास से तीन-तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि पांच मोबाइल उन्होंने रेलवे स्टेशन पर सोए यात्रियों की जेब से चोरी किए थे और एक मोबाइल को नेताजी एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री का चोरी किया था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --