{"_id":"655d183fd7ba272abf0772ca","slug":"prabhatferi-taken-out-on-prakash-parv-chanting-of-waheguru-ambala-news-c-36-1-amb1001-14052-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: प्रकाश पर्व पर निकली प्रभातफेरी, वाहेगुरु का जाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: प्रकाश पर्व पर निकली प्रभातफेरी, वाहेगुरु का जाप
विज्ञापन
प्रभातफेरी में नाम सिमरण करती संगत। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। धन-धन श्री गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व की खुशी में मंगलवार की सुबह प्रभातफेरी का आयोजन किया। नगर कीर्तन में स्थानीय संगत ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नाम सिमरन किया।
नगर कीर्तन का कई जगह पर स्वागत किया गया और संगत में चाय व मिष्ठान प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधकों सहित गणमान्य मौजूद रहे। गौरतलब है कि गुरु महाराज के प्रकाश पर्व के संबंध में 14 नवंबर से लगातार प्रभातफेरी का आयोजन किया जा रहा है जोकि 27 नवंबर तक जारी रहेगा। इसमें बच्चे,बुजुर्ग, महिलाएं व युवा हिस्सा ले रहे हैं।
रोजाना सुबह 5.30 बजे प्रभातफेरी गोबिंद नगर गुरुद्वारा साहिब से निकलती है और नगर की परिक्रमा करने के लगभग एक घंटे बाद वापिस गुरुद्वारा साहिब में संपन्न होती है। गुरुद्वारा साहिब पहुंचने पर संगत धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के चरणों में नतमस्तक होती है, तत्पश्चात कथा व कीर्तन से संगत को निहाल किया जाता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -