फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Online applications will be from 16 for admission to 3932 seats in 12 ITIs of the district

जिले की 12 आईटीआई में 3932 सीटों पर दाखिले के लिए 16 से होंगे ऑनलाइन आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Online applications will be from 16 for admission to 3932 seats in 12 ITIs of the district
अंबाला। कॉलेजों और पॉलीटेक्निक के बाद अब आईटीआई में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों का इंतजार भी खत्म हो गया है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने ऑनलाइन दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक प्रदेशभर की सभी करीब 414 आईटीआई की 77 हजार 472 सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक चलेगी।
विज्ञापन

अंबाला की बात करें तो जिले में 8 राजकीय और चार प्राइवेट आईटीआई में कुल 3932 सीटों के लिए आवेदन किए जाएंगें। इनमें से करीब 980 सीटें प्राइवेट आईटीआई में हैं जबकि करीब 2952 सीटें राजकीय आईटीआई में हैं। हालांकि अभी सीटों में कुछ बदलाव भी हो सकता है क्योंकि विभाग ने सीटों की अंतिम सूचना जारी नहीं की है। उपरोक्त सीटें गत सत्र में जारी की गई थी। संभावनाएं यही लगाई जा रही हैं लगभग इतनी ही सीटों पर इस बार भी दाखिले होंगे। विभिन्न चरणों में दाखिले के लिए सीट अलॉटमेंट व अन्य जानकारी विभागीय वेबसाइट पर 25 सितंबर को अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन

जिले की आईटीआई कुल सीटें
राजकीय आईटीआई अंबाला शहर 1112
महिला राजकीय आईटीआई अंबाला शहर 520
मूलचंद राजकीय आईटीआई अंबाला छावनी 284
बराड़ा राजकीय आईटीआई 520
भारांपुर राजकीय आईटीआई 388
हसनपुर राजकीय आईटीआई 24
नोहनी राजकीय आईटीआई 44
नारायणगढ़ राजकीय महिला आईटीआई में 60
यह है प्राइवेट आईटीआई में सीटों की स्थिति
प्राइवेट आईटीआई धीन 80
लाला अमीचंद में प्राइवेट आईटीआई 360
बलाना प्राइवेट आईटीआई में 276
जंबो माजरा नसीरपुर प्राइवेट आईटीआई 264
8वीं पास भी ले सकते हैं दाखिला
बता दें कि आईटीआई में बहुत सी ऐसी ट्रेड हैं जिनमें 8वीं पास विद्यार्थी भी दाखिला ले सकते हैं। इसके अलावा ज्यादातर ट्रेड में दाखिले के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं और 12वीं पास रखी गई है। बता दें कि अंबाला शहर की राजकीय आईटीआई में जिले में सर्वाधिक करीब 30 ट्रेड में दाखिला होगा। यहां पर इंजीनियरिंग और गैर इंजीनियरिंग ट्रेड में लगभग हर कोर्स उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो: 01
विभाग ने आईटीआई में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। विद्यार्थी 16 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे। 30 सितंबर को आवेदन करने की अंतिम तारीख तय की गई है। विभिन्न चरणों में होने वाले दाखिले और सीट अलॉटमेंट से संबंधित समस्त जानकारी 25 सितंबर को विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
-भूपेंद्र सिंह सांगवान, नोडल अधिकारी आईटीआई अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed