फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   nisha best mother

सर्वोत्तम माता प्रतियोगिता में निशा ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
nisha best mother
महिला एवं बाल विकास कार्यालय में खंड स्तर पर सर्वोत्तम माता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सीडीपीओ मीक्षा रंगा द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में नागरिक अस्पताल नारायणगढ़ से डॉ. सोमा ने बतौर मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। सर्कल स्तर पर प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सर्वोत्तम माताओं को इस कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला।
विज्ञापन

सीडीपीओ मीक्षा रंगा तथा डॉ. सोमा द्वारा महिलाओं से प्रश्न पूछे गए। महिलाओं से बच्चों के पालन पोषण तथा विभागीय स्कीमों के बारे में प्रश्न पूछे गए। पूछे गए प्रश्नों के आधार पर महिलाओं को नंबर दिये गये। इन नंबरों के आधार पर खंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर महिलाओं को चुना गया। प्रथम स्थान पर निशा देवी पत्नी प्रदीप सैनी, द्वितीय प्रवीन रानी पत्नी रोहित सैनी तथा तृतीय स्थान पर कमल रानी पत्नी चरनजीत भरेड़ी कलां रहीं। इस अवसर पर सीडीपीओ मीक्षा रंगा ने महिलाओं को विभागीय स्कीमों तथा आहार संबंधी जानकारी दी तथा डॉ. सोमा ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए महिलाओं एवं बच्चों के टीकाकरण के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed