फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Newborn dies, family will go to court

Ambala News: नवजात की मौत, कोर्ट जाएंगे परिजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Newborn dies, family will go to court
सीएमओ कार्यालय के बाहर खड़े नवजात के परिजन। संवाद
अंबाला सिटी। मनाली हाउस स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात की तबीयत बिगड़ने के मामले में नया मोड़ आया है। मंगलवार सुबह बच्चे की मौत हो गई है।
विज्ञापन

इसके बाद रोष में आए परिजन मंगलवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन की गलती बताई और सख्त कार्रवाई की मांग की है। इतना ही नहीं परिजनों ने कहा कि वे इस मामले को लेकर कोर्ट में भी मामला दर्ज कराएंगे। इससे किसी अन्य अभिभावक के साथ ऐसी घटना न हाे सके। सीएमओ ने परिजनों से लिखित शिकायत मांगी है और आश्वासन दिया है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कॉलाेनी निवासी दर्पण बतरा ने बताया कि वह अपनी पत्नी साइनी बत्रा के उपचार के लिए मनाली हाउस स्थित अस्पताल में पहुंचे थे। इसी दौरान अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि साइनी का प्रसव शनिवार को ही होगा। उस समय मुख्य महिला चिकित्सक मौजूद नहीं थी। इसके स्थान पर दूसरी महिला चिकित्सक ने गर्भवती की जांच की और प्रसव कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे साइनी का प्रसव किया गया। उनका एक लड़का पैदा हुआ। मगर पैदा होते ही नवजात की तबीयत खराब हो गई। पूरा शरीर नीला पड़ गया। पीड़ित दर्पण का आरोप है कि इस बारे में पूछा तो महिला चिकित्सक ने कोई जवाब नहीं दिया और दूसरे विशेषज्ञ अस्पताल में नवजात को भेज दिया। इसके बाद से ही नवजात जिंदगी और मौत के बीच झूलता रहा और मंगलवार को उसकी मौत हो गई। इस दौरान परिजनों ने रविवार देर रात तक अस्पताल के बाहर हंगामा भी किया था और रविवार देर रात तक अस्पताल के बाहर ही बैठे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed