फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Manpreet Kaur first in writing competition

राजकीय कॉलेज में इतिहास विभाग द्वारा प्रश्नोत्तरी व निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Manpreet Kaur first in writing competition
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणगढ़ में इतिहास विभाग द्वारा प्राचार्य संजीव कुमार की अध्यक्षता में प्रश्नोत्तरी व निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्राचार्य संजीव कुमार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का बौद्धिक व मानसिक विकास बढ़ता है, जिनसे वह अपने जीवन की चुनौतियों का सामना डटकर करने के योग्य होंगे। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. अपूर्वा चावला, डॉ. सतीश कुमार, प्रो. मोहम्मद अली, प्रो. इंदु धीमान ने निभाई।
विज्ञापन

निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मनप्रीत कौर एमए फाइनल इतिहास, द्वितीय स्थान पर मधु देवी बी.ए. तृतीय वर्ष, तृतीय स्थान पर हरप्रीत कौर बी ए द्वितीय वर्ष रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर टीम बी एम.ए. इतिहास फाइनल की दीप्ति, आकाश, और सचिन, द्वितीय स्थान पर टीम इ की मधु, अनामिका, मनप्रीत कौर रहे। तृतीय स्थान पर टीम सी की हरप्रीत कोर, एकता, शालिनी रहे। इतिहास विभाग के सभी सदस्य प्रो. मृदुल, डॉ. बलदेव सिंह, डॉ. प्रिया मलिक ने इन प्रतियोगिताओं में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। मंच का संचालन प्रो. नरेश ने किया और सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर प्रो. सुभाष कुमार, प्रो. रेनू कुमारी, डॉ. स्वर्णजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed