फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In Congress, those who were trustworthy and stood by them in difficult times got the command of the district president

Ambala News: कांग्रेस में भरोसेमंद और विपरीत समय में खड़े रहने वालों को मिली जिला अध्यक्ष पर की कमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
In Congress, those who were trustworthy and stood by them in difficult times got the command of the district president
पवन अग्रवाल। - फोटो : samvad
अंबाला। कांग्रेस ने अंबाला में लगभग 10 साल बाद अपने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है, इसमें अंबाला सिटी से पवन अग्रवाल, अंबाला कैंट से परविंदर सिंह परी और अंबाला ग्रामीण से दुष्यंत चौहान को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी है। खास बात यह है कि अंबाला सिटी से पवन अग्रवाल पूर्व में पार्षद रह चुके हैं इसके साथ ही वह होटल व्यवसायी हैं। वहीं विभिन्न मुद्दों पर विपरीत परिस्थितियों में भी कांग्रेस के साथ खड़े रहे। पवन अग्रवाल डिंपी वर्ष 2005 से 2010 तक नगर परिषद के वार्ड 11 से और 2013 से लेकर 2018 तक नगर निगम में वार्ड 6 से पार्षद रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब संगठन को मजबूत किया जाएगा और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी से लोगों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


इसी प्रकार पिछले विधानसभा चुनाव में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के सामने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले परविंदर सिंह परी को भी अंबाला कैंट से जिला अध्यक्ष बनाया गया है। हालांकि वह इस चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे थे। परविंदर सिंह परी मुख्य रूप से ठेकेदार व रेस्तरा संचालक हैं। वहीं अंबाला कैंट में काफी सक्रिय हैं। खास बात है कि अंबाला सिटी और अंबाला कैंट दोनों में सांसद कुमारी सैलजा के गुट से आने वाले नेताओं को जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। परविंदर सिंह कांग्रेस के कठिन दिनों में पार्टी के साथ खड़े रहे, जिसका उन्हें अब इनाम मिला है।
विज्ञापन

वहीं होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर पांच सितारा होटलों की नौकरी छोड़ वर्ष 2011 में राजनीति में आये दुष्यंत चौहान कांग्रेस युवा की राजनीति से आगे बढ़े हैं। वह साहा के समलेहड़ी गांव के निवासी हैं। उन्होंने पूर्व में सरपंच का चुनाव लड़ा था मगर हार का सामना करना पड़ा था। वहीं वह कांग्रेस के यूथ संगठन से पहले अंबाला के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहीं बताया जाता है कि मुलाना में सांसद वरुण के करीबी हैं और स्थानीय स्तर पर कांग्रेस में काफी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed