{"_id":"686aeef679b74c792207c9c4","slug":"if-encroachment-is-not-removed-from-the-drains-the-corporation-will-demolish-it-mayor-ambala-news-c-36-1-amb1003-145604-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालों से अतिक्रमण नहीं हटाया तो निगम करेगा ध्वस्त : मेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालों से अतिक्रमण नहीं हटाया तो निगम करेगा ध्वस्त : मेयर
Mon, 07 Jul 2025 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Mon, 07 Jul 2025 03:17 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बारिश रुकने के बाद मेयर सैलजा संदीप सचदेवा ने रविवार को मॉडल टाउन और करतार नगर का निरीक्षण किया। इस दौरान मेयर सचदेवा ने नालों में जमी सड़ी-गली गंदगी, शराब की बोतल और अन्य सामग्री को देखकर नाराजगी जताई।
उन्होंने मौके पर मौजूद निगम कर्मचारियों को सफाई करने के निर्देश दिए और मौके पर खड़े होकर सफाई भी करवाई। मेयर ने कहा कि यदि नागरिक स्वयं नालों से अतिक्रमण नहीं हटाते तो निगम उसे नियमानुसार ध्वस्त करेगा और भविष्य में जलभराव की जिम्मेदारी उनके सिर होगी।
उन्होंने मॉडल टाउन में उन दुकानदारों को आड़े हाथों लिया, जिन्होंने बरसाती नालों के ऊपर अवैध रैंप और अतिक्रमण किया है। शहर के करतार नगर में कई मकानों और दुकानों के आगे गली के नालों में महीनों से सफाई न होने की शिकायतों पर मेयर ने कहा कि जिन स्थानों पर सफाई नहीं हुई है, वहां या तो प्रशासनिक लापरवाही रही है या स्थानीय लोगों का असहयोग रहा। उन्होंने दोनों वर्गों को चेताया कि नागरिकों से अपील की कि वह कूड़ा सड़क पर या नालों में न फेंकें और अधिकारियों से कहा कि कोई भी लापरवाही अब दंडनीय होगी।
विज्ञापन
नालों से शराब की बोतल या कंटेनर निकलने पर कार्रवाई की संस्तुति करेंगे मेयर सैलजा संदीप सचदेवा ने विशेषकर शराब के ठेकों के संचालकों को चेताया कि भविष्य में यदि नालों से शराब की बोतलें या कंटेनर निकले तो वह सीधी आपराधिक कार्रवाई की संस्तुति करेंगी।
उन्होंने आबकारी और कराधान विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसे ठेकेदारों के लाइसेंस की समीक्षा की जाए और यदि दोषी पाए जाएं तो चालान के साथ-साथ अनुबंध की समाप्ति की कार्रवाई भी हो।
इसके साथ ही मेयर ने नगर के प्रतिष्ठानों, निजी अस्पताल और बड़े वाणिज्यिक संस्थानों के संचालकों को आगाह किया कि अपने संस्थान के बाहर कूड़ा न फेंकें। न ही नालों में प्लास्टिक, प्लेट या अन्य अवशिष्ट सामग्री डालें। संवाद