फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Husband accused of gang assault

Ambala News: पति पर ईंट से हमला करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of gang assault
अंबाला। गोवर्धन नगर निवासी विवाहिता ने पति व सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने आरोप लगाया है। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने पति व सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक अंबाला को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 11 मार्च 2019 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में करीब 12 लाख रुपये खर्च कर दहेज का सामान, सोने-चांदी के जेवर दिए गए, इसके बावजूद पति और ससुराल पक्ष कम दहेज का ताना देकर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। आरोप है कि वर्ष 2021 में गर्भावस्था के दौरान मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। उसका स्त्रीधन और गहने ससुराल वालों के पास हैं, जिनमें से कुछ सोना पति ने गोल्ड लोन में रखवा दिया। 15 सितंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे गोवर्धन नगर के पास अपनी मां और बेटे के साथ स्कूटर से घर जा रही थी। तभी पति ललित उर्फ लक्की ने पीछा कर रास्ते में रोका, ईंट से सिर पर वार कर जानलेवा हमला किया, थप्पड़-मुक्के मारे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed