फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Harkirat

पति कर रहे थे राफेल की अगुवाई विंग कमांडर पत्नी कर रही थी इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Harkirat
राफेल का बुधवार को सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दूसरी ओर एक ऐसा भी व्यक्ति था जिसका राफेल की तरह ही इंतजार हो रहा था। पूरा अंबाला एयरफोर्स स्टेशन अपने सभी पायलेट के साथ उस शख्स के लिए पलकें बिछाए हुए थे जिसकी अगुवाई में राफेल को लैंडिंग करनी थी। उस शख्स का नाम है 17 गोल्डन एरो स्क्वार्डन के कमांडिंग आफिसर ग्रुप कैप्टन हरकीरत सिंह। शौर्य और कीर्ति चक्र से सम्मानित हरकीरत सिंह की पत्नी विंग कमांडर हैं और ग्राउंड क्रू मेंबर्स का हिस्सा हैं। बता दें कि हरकीरत सिंह ने 12 साल पहले मिग-21 की सुरक्षित लैंडिंग कराई थी। उड़ान भरने के बाद इस मिग-21 का इंजन बंद हो गया और कॉकपिट में अंधेरा छा गया था। किसी तरह आग पर काबू पाया किसी तरह मिग-21 का दोबारा इंजन स्टार्ट किया। इंजन चालू करके ग्राउंड कंट्रोल की मदद से नेविगेशन सिस्टम के जरिये रात को लैंडिंग कराई थी। उस समय हरकीरत सिंह स्क्वार्डन लीडर थे। हरकीरत सिंह के पिता निर्मल सिंह लेफ्टिनेंट कर्नल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed