फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   fire in dargah near ambala raiway station

रेलवे स्टेशन परिसर स्थित दरगाह में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
fire in dargah near ambala raiway station
रेलवे स्टेशन परिसर में बनी दरगाह में रविवार अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ एसआई पंकज और कांस्टेबल विजय तुरंत मौके पर पहुंचे और पानी की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। कुछ देर बाद दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आरपीएफ एसआई पंकज ने बताया कि रविवार सुबह ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल ने जानकारी दी थी कि आरएमएस कार्यालय के पिछली तरफ धुआं निकल रहा है। मौके पर पहुंच जब छानबीन की गई तो देखा कि रेलवे परिसर में बनी दरगाह के एक कमरे से आग की लपटें निकल रही हैं। तुरंत पानी का प्रबंध कर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया गया। इस कार्य में कांस्टेबल ने भी पूूरा योगदान दिया और पानी के छिड़काव से आग पर काफी हद तक काबू पाया गया। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग के संबंध में दमकल विभाग को सूचित किया। कुछ देर बाद ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। रेलवे अधिकारी ने बताया कि आग अज्ञात कारणों से लगी थी इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। आग से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। प्राथमिक जांच में सामने आया कि दरगाह के पिछली सूखी झाड़ियों में चिंगारी उठने से भी आग लगी हो सकती है। रेलवे की जांच रिपोर्ट में ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed