फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fire broke out in a furniture showroom late night in Ambala

Ambala: देर रात फर्नीचर के शोरूम में लगी आग, तीन फ्लोरों पर सामान जलकर खाक हुआ

Sat, 14 Jan 2023 01:22 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 14 Jan 2023 01:22 AM IST
सार

फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां अभी भी आग बुझाने की जिद्दोजहद कर रहीं हैं। हालांकि इस बीच शोरूम के ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर आग पर काबू पा लिया गया है। 

विज्ञापन
Fire broke out in a furniture showroom late night in Ambala
आग पर काबू पाने का प्रयास करते। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के अंबाला में जगाधरी की रोड स्थित चौकी नंबर 4 के समीप रात्रि करीब साढ़े 12 बजे एक दो मंजिला फर्नीचर के शोरूम में आग लग गई। देर रात्रि को जब लोगों ने आग जलती देखी तो डायल 112 को फोन किया। इसके बाद डायल 112 ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को फोन कर जानकारी दी।

विज्ञापन


कुछ ही देर में अंबाला सिटी से फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई, जिन्होंने आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया। इसके बाद अंबाला कैंट से एक गाड़ी और मंगाई गई। रात्रि 1 बजे तक फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाने में लगे रहे।
विज्ञापन


हालांकि इस बीच शोरूम के ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर आग पर काबू पा लिया गया है। मगर दूसरे फ्लोर पर अभी भी आग बुझाने की जिद्दोजहद जारी है। मौके पर मौजूद अधिकारियों की माने तो इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, वहीं आग किस कारण से लगी यह भी अभी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed