{"_id":"5f67b7aa8ebc3e0deb452872","slug":"farmers-protest-against-the-krishi-law-ambala-news-knl44881671","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानून का विरोध : अंबाला-पंजाब बॉर्डर पर बवाल, प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक्टर को किया आग के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानून का विरोध : अंबाला-पंजाब बॉर्डर पर बवाल, प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक्टर को किया आग के हवाले
विज्ञापन
प्रर्दशनकारियों द्वारा फूंका गया ट्रैक्टर।
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट पेज के लिए संशोधित इनपुट
सद्दोपुर के पास पुलिस ने रोकी युवा कांग्रेस की ट्रेक्टर रैली, विरोध होने पर पुलिस ने पानी की बौछारें की- गुस्साए युवाओं ने ट्रेक्टर को आग लगाई
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। पारित कृषि कानून के विरोध में दिल्ली की ओर कूच कर रहे युवा कांग्रेसियों को पुलिस ने सद्दोपुर के पास रोक लिया। रोके जाने पर युवा भड़क उठे। जमकर हंगामा हुआ तो पुलिस ने वाटर कैनन से युवाओं पर पानी की बौछार शुरू कर दी। इसी वजह से युवाओं में अफरातफरी मच गई। गुस्साए युवाओं ने एक ट्रेक्टर को भी आग के हवाले कर दिया। विरोध के बावजूद पुलिस ने किसी युवक को आगे नहीं जाने दिया। दरअसल पंजाब युवा कांग्रेस की ओर से पारित कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रेक्टर रैली का आयोजन किया था। रैली को झंडी दिखाने के लिए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीवी श्रीनिवासन व राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा पहुंचे थे। रैली में एक हजार ट्रेक्टरों के शामिल होने की बात कही जा रही है। जब युवा अंबाला के रास्ते दिल्ली जाने का प्रयास कर रहे थे तो पुलिस ने सद्दोपुर में ही रैली को रोक लिया। सैकड़ों युवा अपने ट्रेक्टर पीछे रोककर खुद आगे आ गए थे । रास्ता रोके जाने पर युवाओं ने कड़ा ऐतराज जताया। उनका आरोप था कि वे शांतिपूर्ण ढंग से दिल्ली जा रहे थे। साथ ही वाटर कैनन से पानी की तेज बौछारें की। पुलिस के कड़े रूख की वजह से युवाओं को वापिस पंजाब लौटना पड़ा। तुरंत बाद ही पुलिस ने ट्रेक्टर में लगी आग को भी बुझा दिया था।

Farmers protest Against the krishi Law- फोटो : Ambala

प्रर्दशनकारियों को रोकने के लिए वॉटरकैनन का सहारा लेती पुलिस।- फोटो : Ambala

बैरीगेट को तोड़ते प्रर्दशनकारी।- फोटो : Ambala