{"_id":"65ea27c9989706006704bd27","slug":"extension-of-una-himachal-saharanpur-train-to-haridwar-ambala-news-c-36-1-amb1001-119491-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ऊना हिमाचल-सहारनपुर ट्रेन का हरिद्वार तक विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ऊना हिमाचल-सहारनपुर ट्रेन का हरिद्वार तक विस्तार
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे ने ट्रेन नंबर 04502/01 ऊना हिमाचल-सहारनपुर का हरिद्वार तक विस्तार कर दिया है। वहीं ट्रेन नंबर 19307/08 इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस अब ऊना हिमाचल तक जाएगी। इन दो जोड़ी ट्रेनों के विस्तार से इस मार्ग पर चलने वाली 12 अन्य ट्रेनों के समय में भी बदलाव हो गया है। इस संबंध में रेलवे की ओर से नई समय सारिणी जारी की गई है।
अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि नई समय सारिणी को लेकर ऑनलाइन सिस्टम में भी बदलाव किया गया है। साथ ही यात्रियों को जानकारी देने के लिए उद्घोषणा प्रणाली का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा यात्रियों से आग्रह किया गया है कि वो रेलवे हेल्पलाइन नंबर-139 पर भी ट्रेनों से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं।
इन ट्रेनों की समय सारिणी में किया गया बदलाव
ट्रेन नंबर 04577 अंबाला कैंट-नंगलडैम के आनंदपुर साहिब पहुंचने का समय दोपहर 2.55 था जो अब 2.57 हो गया है जबकि नंगलडैम पर भी ट्रेन दोपहर 3.30 की बजाए 3.20 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार 12325 कोलकाता-नंगलडैम दोपहर 2.23 बजे रूपनगर और 4.05 बजे नंगलडैम पहुंचेगी।
विज्ञापन
ट्रेन नंबर 22709 हजूर साहिब नांदेढ़-अंब अंदौरा एक्सप्रेस दोपहर 3.22 बजे मोरिंडा और 6.10 बजे अंब अंदौरा, 06997 अंबाला कैंट-दौलतपुर चौक स्पेशल 3.29 बजे खरड़, 7.13 बजे ऊना हिमाचल और 8.10 बजे दौलतपुर चौक पहुंचेगी। 04502 ऊना हिमाचल-हरिद्वार स्पेशल दोपहर 1.50 बजे ऊना से रवाना होकर 5.40 बजे अंबाला कैंट और 7.20 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।
04594 अंब अंदौरा-अंबाला कैंट स्पेशल 6.25 बजे चंडीगढ़, 19412 दौलतपुर चौक-साबरमती एक्सप्रेस दोपहर 3.25 बजे नंगलडैम और 4.38 बजे मोरिंडा, 04689 अंबाला कैंट-जालंधर सिटी स्पेशल 5.57 बजे मोहाली और 7.56 बजे लाल कलां पहुंचेगी। 14506 नंगलडैम-अमृतसर एक्सप्रेस 5.33 बजे आनंदपुर साहिब और 6.28 बजे कुराली, 04567 अंबाला कैंट-नंगलडैम स्पेशल 6.15 बजे मियांपुर और 7.50 बजे नंगलडैम, 06998 दौलतपुर चौक-अंबाला कैंट स्पेशल शाम 5.45 बजे नंगलडैम और 9.56 बजे मोरिंडा पहुंचेगी।