फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Executive committee is being formed in Saini Sabha without election for 87 years

Ambala News: सैनी सभा में 87 वर्षों से बिना चुनाव बन रही कार्यकारिणी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Executive committee is being formed in Saini Sabha without election for 87 years
प्रधान सतीश सैनी।
अंबाला सिटी। अंबाला सिटी में स्थित सैनी भवन में पिछले 87 वर्षों से चल रही सैनी सभा सामाजिक और धार्मिक कार्यों में जुटी है। आश्चर्य की बात है कि स्थापना के इतने वर्षों के बाद भी इस संस्था में आज तक समिति के चुनाव ही नहीं।
विज्ञापन

सदस्यों की ओर से सर्वसहमति से ही प्रधान व अन्य कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया जाता है। वर्तमान समय में सैनी सभा में 800 के करीब सदस्य है। जिनमें प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल है।
विज्ञापन

वर्तमान प्रधान सतीश सैनी ने बताया कि उनकी संस्था का मुख्य उद्देश्य आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवाना है। इसके लिए संस्था भविष्य के लिए भी तैयारी कर रही है। सभा द्वारा एक स्कूल भी चलाया जाता है। इसमें आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों के बच्चों को पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद भी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समुदाय के लिए कि थी शुरुआत
सैनी सभा के प्रधान सतीश सैनी ने बताया कि सभा वर्ष 1934 में बनी थी। वर्ष 1938 में पंजीकरण हुआ था। शुरुआत में सभा को सैनी समुदाय की समस्याओं के निवारण के लिए ही बनाया गया था। इसके बाद जैसे जैसे समुदाय का विकास हुआ संस्था को भी मजबूत किया गया। वर्तमान में सभा के 800 सदस्य हैं। वर्ष 1992 में सैनी हाई स्कूल की शुरूआत कि गई थी। स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्यों के भी चुनाव सर्वसम्मति से ही होते हैं।
पारिवारिक मामलों का भी करते है समाधान
प्रधान सतीश सैनी ने बताया कि सभा के सैनी भवन में विवाह और अन्य कार्यक्रम करवाए जाते हैं। इसके साथ ही सभा की ओरसे अभी तक सैकड़ों घरेलू विवादों को भी सुलझाया जा चुका है। जिसमें समुदाय और बाहरी परिवार के मामले भी शामिल है। सैनी भवन के लिए 2015 में कार्यक्रम भी किया गया था। जिसकी मेजबानी वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कि थी। जिसके लिए जरूरतमंद लोगों से बहुत ही कम राशि ली जाती है। कई बार तो सभा के सदस्य ही अपनी जेब से विवाह का खर्च उठाते हैं।
सैनी भवन में ही मिला था सीएम को टिकट
सैनी सभा के सचिव सर्वजीत सिंह सैनी ने बताया कि वर्ष 2014 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधायक के टिकट के लिए सैनी भवन में ही बैठक की थी। इसमें अंबाला सिटी के विधायक असीम गोयल और नारायणगढ़ से विधायक नायब सैनी को टिकट देने की घोषणा कि थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वर्तमान में भी सभा के सदस्य हैं।

नर्सिंग कॉलेज बनाने का प्रयास जारी
प्रधान सतीश सैनी ने बताया कि सभा द्वारा आने वाले कुछ ही वर्षों में नर्सिंग कॉलेज शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए अगले एक माह तक काम भी शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस नर्सिंग कॉलेज में भी जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई के लिए मदद कि जाएगी। नर्सिंग कॉलेज के लिए सभा के पास कुछ जगह है। इसके अलावा किसी बड़ी जगह की भी तलाश जारी है।

प्रधान सतीश सैनी।

प्रधान सतीश सैनी।

प्रधान सतीश सैनी।

प्रधान सतीश सैनी।

प्रधान सतीश सैनी।

प्रधान सतीश सैनी।

प्रधान सतीश सैनी।

प्रधान सतीश सैनी।

प्रधान सतीश सैनी।

प्रधान सतीश सैनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed