{"_id":"60df61a68ebc3ed847769e41","slug":"efforts-to-bring-stalled-business-back-on-track-shopkeepers-making-customers-feel-safe-by-following-corona-rules-ambala-news-knl75180036","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना नियमों का पालन कर ग्राहकों को सुरक्षित महसूस करवा रहे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना नियमों का पालन कर ग्राहकों को सुरक्षित महसूस करवा रहे दुकानदार
विज्ञापन
कोरोना काल ने दुकानदारों की कमर तोड़ कर रख दी है। व्यापार को पटरी पर लाने के लिए दुकानदार हर संभव प्रयास कर रहे हैं। दो खंभा चौक से गुरुद्वारा मंजी साहिब रोड के दुकानदार कोरोना नियमों का पूरा पालन कर रहे हैं। जिससे ग्राहकों को सुरक्षित महसूस करवाया जा सके। साथ ही विभिन्न तरह की स्कीमें भी दुुकानदारों द्वारा लगाई गई हैं। बता दें कि इस मार्केट में मुख्य रूप से साइकिल, दवाइयां, कोल्डड्रिंक थोक व्यापार व अन्य सामान की करीब 100 दुकानें हैं। जहां प्रति वर्ष करोड़ों रुपये का कारोबार होता है। लेकिन कोरोना की ऐसी मार पड़ी की दुकानदारों की दुकानदारी पूरी तरह से चौपट हो गई है। अब अधिक गर्मी के कारण भी ग्राहक घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। जिस कारण दुकानदारी पर ग्रहण लगा हुआ है। दुकानदार पूरा दिन ग्राहकों की राह ताकते रहते हैं। लेकिन ग्राहक दुकान पर नहीं आते।
कोरोना में अधिकतर समय दुकानें बंद ही रही हैं। इस कारण जैसा कामकाज पहले था, उस तरह का काम अभी नहीं चल रहा है। अब इतना समय तक बाजार बंद रहा है तो व्यापार को वापस पटरी पर आने में समय तो लगेगा ही।
-अमरप्रीत सिंह, गत्ता मर्चेंट।
हम तो कोरोना नियमों का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं। जिससे की मार्केट में आने वाला ग्राहक पूरी तरह से अपने आप को सुरक्षित महसूस करें। क्योंकि जब तक ग्राहक मार्केट में नहीं आएगा हमारा कामकाज भी नहीं चलेगा।
विज्ञापन
-गुरप्रीत सिंह उप्पल।
कोरोना का असर मार्केट के प्रत्येक दुकानदार पर दिखा है। खर्च करने के लिए रुपयों की जरूरत होती है और अधिकतर लोग कोरोना में वह खर्च कर चुके हैं। अब तो हर कोई वह चीज खरीद रहा है। उसे बहुत ही ज्यादा जरूरत है।
- सन्नी।
कोरोना के कारण अधिकतर समय दुकानें बंद ही रही हैं। कामकाज पूरी तरह से ठप हो रखा है। ग्राहक भी मार्केट में सोच-सोच कर आ रहे हैं। जिस कारण दुकानदारी पूरी तरह से ठप है। हम भी कोई सामान खरीदने से पहले सौ बार सोचते हैं।
-मोहिंद्र पाल सिंह।
कोरोना ने प्रत्येक व्यक्ति पर असर डाला है। हमारा भी व्यापार पहले के मुुकाबले काफी कम है। हम भी बाकी लोगों की तरह कोरोना के नियमों का पालन कर रहे हैं और करते रहते रहेंगे। अगर लापरवाही बरती तो कोरोना अपने पैर पसार लेगा।
-रविंद्र सिंह।
कोरोना काल में शादियां बंद थी, जो हुई वह भी बहुत स्ी छोटे स्तर पर हुई है। इस कारण कामकाज काफी कम चल रहा था। उम्मीद है कि अब बाजार खुले हैं और शादियों का सीजन भी आने वाला है। कामकाज एक बार फिर पहले जैसा शुरू हो जाए।
-संजय कुमार।
कामकाज पर असर पड़ा ही है। हमने तो कोरोना काल में भी सभी को नियमों का पालन करने के लिए कहा है। अब भी कोरोना नियमों का पालन कर रहे हैं। जिससे कि कोरोना की तीसरी लहर से खुद भी बचे रहे और दूसरों को सुरक्षित रखें।
-जतिंद्र।