फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Educational institute was running even after orders, case registered

आदेशों के बाद भी चल रहा था शिक्षण संस्थान, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Educational institute was running even after orders, case registered
अंबाला। शिक्षण संस्थानों को बंद करने के आदेशों के बाद भी कुछ शिक्षण संस्थानों को चलाया जा रहा था। इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रेम नगर अंबाला शहर में ब्राइन एजुकेशन शिपिंग संस्थान के संचालक दीपक कुमार व मिथलेश कुमार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि प्रेम नगर अंबाला शहर में ब्राइन एजुकेशन शिपिंग लिमिटेड प्रशिक्षण संस्थान खुला हुआ है और यहां प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जब वह मौके पर पहुंचे तो ब्राइन एजुकेशन शिपिंग लिमिटेड प्रशिक्षण संस्थान में 20 से 25 प्रशिक्षणार्थी मर्चेंट नेवी से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए पाए गए। पुलिस ने मौके से ब्राइन एजुकेशन शिपिंग प्रशिक्षण संस्थान के संचालक दीपक कुमार और मिथलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

नियमों की अवहेलना करने वाले दो प्रतिष्ठानों के संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अंबाला। कोविड-19 महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जारी निर्देशों की अवहेलना करने के मामले में पुलिस ने दो प्रतिष्ठानों के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। थाना बलदेव नगर क्षेत्र में स्थित जग्गी सिटी सेंटर में बने सिंधी स्वीट्स व केएफसी के संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें पुलिस ने आरोपी विपिन कुमार और सुशांत उर्फ सुनानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों प्रतिष्ठानों की ओर से पांच बजे के बाद खाना परोसा जा रहा था। कोरोना नियमों की अवहेलना करने के मामले में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed