फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Modern electrical equipment will be installed at the Ambli CHC.

Ambala News: अंबली सीएचसी में लगेंगे आधुनिक विद्युत उपकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Modern electrical equipment will be installed at the Ambli CHC.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सिटी के अंबली गांव में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और आवासीय परिसर को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने विद्युत उपकरणों और एयर कंडीशनिंग सिस्टम लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने कार्य के लिए 4 लाख 88 हजार 500 रुपये की अनुमानित लागत का ई-टेंडर जारी किया है।
इससे सीएचसी के निर्माण कार्य को सुविधाओं के लिहाज से अगले चरण में ले जाने की तैयारी है। अस्पताल में आधुनिक उपकरण और बेहतर वेंटिलेशन व्यवस्था होने से मरीजों को उपचार के दौरान सुविधा मिलेगी। वहीं, डॉक्टरों और कर्मचारियों के लिए बनाए जा रहे आवासीय परिसर में भी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

एसी से लेकर इनवर्टर-बैटरी तक की होगी व्यवस्था : जारी निविदा के अनुसार, सीएचसी और आवासीय परिसर में आधुनिक विद्युत उपकरणों के साथ तापमान नियंत्रण और हवा के उचित आवागमन की व्यवस्था की जाएगी। इसके तहत 1.5 टन क्षमता वाले 5-स्टार बीईई रेटिंग के पांच इनवर्टर स्प्लिट एयर कंडीशनर लगाए जाएंगे। परिसर में हवा की निकासी और वेंटिलेशन के लिए 45 क्यूबिक मीटर प्रति मिनट क्षमता वाले करीब 30 एग्जॉस्ट फैन जीआई शीट डक्टिंग के साथ लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए कॉपर वायरिंग, एमसीबी और डिस्ट्रीब्यूशन बोर्ड भी लगाए जाएंगे। साथ ही वीआरवी/वीआरएफ सिस्टम के लिए विशेष कॉपर रेफ्रिजरेंट पाइपिंग का प्रावधान किया गया है। बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में जरूरी उपकरणों को चलाने के लिए 1600 वाट के इनवर्टर और 150 एएच क्षमता की बैटरियां लगाई जाएंगी। वहीं, वोल्टेज में उतार-चढ़ाव से उपकरणों को बचाने के लिए 4 केवीए के कॉपर वाउंड स्टेबलाइजर भी स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed