{"_id":"6ae4f52f9d5bafd2f90b041b","slug":"traffic-congestion-in-markets-due-to-incomplete-road-junctions-ambala-news-c-36-1-sknl1003-172011-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अधूरे नाकों के कारण बाजारों में लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अधूरे नाकों के कारण बाजारों में लग रहा जाम
विज्ञापन
अंबाला छावनी के हलवाई बाजार में कार के कारण लग रहा जाम। संवाद
- फोटो : ARchive
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। त्योहारों का सीजन शुरू होते ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है, लेकिन प्रशासन के लचर इंतजामों के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छावनी के मुख्य बाजारों में पुलिस की ओर से लगाए गए आधे-अधूरे नाके यातायात व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहे हैं। स्थिति यह है कि रोक के बावजूद चारपहिया वाहन और ई-रिक्शा धड़ल्ले से बाजारों के भीतर दाखिल हो रहे हैं, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है।
पुल चमेली चौक पर पुलिस प्रशासन की ओर से बाजार में नाका लगाया गया है, जहां होमगार्ड के जवान ड्यूटी पर तैनात हैं। लेकिन बाजारों के अन्य प्रमुख चौक-चौराहों से वाहनों की बेरोकटोक एंट्री जारी है। खाना ढाबा चौक, सब्जी मंडी चौक, कबाड़ी बाजार चौक, गुड़ बाजार चौक और सराफा बाजार चौक पर पुलिस या बैरिकेडिंग न होने के कारण वाहन चालक आसानी से अंदर घुस रहे हैं। इन वाहनों के प्रवेश से बजाजा बाजार, हलवाई बाजार और सब्जी मंडी क्षेत्र में पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
-- -
राजाराम हलवाई चौक सबसे ज्यादा प्रभावित
बाजारों में सबसे ज्यादा खराब स्थिति राजाराम हलवाई चौक की है। यहां ई-रिक्शा और कारों का इतना अधिक दबाव रहता है कि पैदल चलने वाले लोगों और अन्य दोपहिया वाहनों के लिए पैर रखने तक की जगह नहीं बचती। दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि बाजारों के सभी प्रमुख चौराहों पर सख्त नाकेबंदी की जाए ताकि बेकाबू होते ट्रैफिक पर लगाम लग सके।
विज्ञापन
-- -- -- -
त्योहार को देखते हुए पूल चमेली और गीता गोपाल के पास नाके लगाए गए हैं, भीड़ के अनुसार ओर नाके लगा दिए जाएंगे। -जोगिंद्र सिंह, यातायात प्रभारी, अंबाला।