{"_id":"6ae4f4339d5bafd2f90b0418","slug":"teenager-found-hanging-in-a-house-in-baldev-nagar-ambala-news-c-36-1-amb1002-172049-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बलदेव नगर में घर में फंदे से लटका मिला किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बलदेव नगर में घर में फंदे से लटका मिला किशोर
विज्ञापन
सिटी के नागरिक अस्पताल में परिजनों से पूछताछ करती पुलिस। संवाद
- फोटो : Social Media
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बलदेव नगर में शुक्रवार को एक किशोर ने फंदा लगाकर जान दे दी। फंदा लगाने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
जानकारी के अनुसार, सुबह साढ़े सात बजे किशोर जतिन अपने घर में मौजूद था। इसी दौरान उसने यह कदम उठाया। जैसे ही परिजनों की नजर पड़ी, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन उसे गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जतिन की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसियों के मुताबिक, जतिन स्वभाव से बेहद शांत और मिलनसार था। उसकी किसी से कोई अनबन भी नहीं थी।
घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और परिजनों व आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।