{"_id":"6ae4f47117e500b38b0ba78f","slug":"drain-water-has-accumulated-in-the-dharamshala-and-nagar-khera-premises-in-dalipgarh-ambala-news-c-36-1-sknl1003-172009-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दलीपगढ़ में धर्मशाला और नगर खेड़ा परिसर में भरा नाले का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दलीपगढ़ में धर्मशाला और नगर खेड़ा परिसर में भरा नाले का पानी
विज्ञापन
छावनी के दलीपगढ़ स्थित धर्मशाला और नगर खेड़ा के परिसर में जमा पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के दलीपगढ़ स्थित धर्मशाला और नगर खेड़ा के परिसर में पिछले 10 दिनों से बरसात और नाले का पानी भरा हुआ है। जिसके कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। विकास ने बताया कि करीब छह महीने पहले इलाके में नाले के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई थी। छह महीने बीत जाने के बाद भी न तो नाले का निर्माण कार्य पूरा हो सका और न ही तोड़ी गई चहारदीवारी को दोबारा बनवाया गया।
बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों राजेश, यशोदा, निशा, सोनिया, सिकंदर, आंचल, बॉबी, कमल और राजकुमार ने बताया कि पानी भरा होने के कारण उन्हें रोजाना नगर खेड़ा पर पूजा-अर्चना करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अनु प्रिया ने बताया कि नवंबर महीने में कई शादियां और वैवाहिक कार्यक्रम तय हैं। उन्होंने जल्द से जल्द समाधान कराने की मांग की। गुलशन, सचिव नगर परिषद अंबाला सदर ने बताया कि संबंधित विभाग से जानकारी लेकर इस समस्या का समाधान करवाया जाएगा।