फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   soldier who gave intelligence to Pakistan arrested from Ambala

सुरक्षा में सेंध: पैसों के बदले पाकिस्तान को देता था सेना की खुफिया सूचनाएं, अंबाला से पकड़ा गया सैन्यकर्मी

Thu, 14 Oct 2021 10:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणगढ़/अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणगढ़/अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 14 Oct 2021 10:29 PM IST
सार

भोपाल में सेना की 68 इंजीनियर रेजिमेंट में तैनात रोहित कुमार पिछले दिनों छुट्टियां लेकर अपने घर आया हुआ था। आरोप है कि रोहित के संबंध पाकिस्तान की सेना की खुफिया एजेंसी के एजेंटों से हैं। भारतीय सेना की खुफिया सूचनाएं मोबाइल फोन और इंटरनेट के माध्यम से उनको दे रहा था।

विज्ञापन
soldier who gave intelligence to Pakistan arrested from Ambala
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय सेना की खुफिया सूचनाएं और जानकारी पाकिस्तानी एजेंट से साझा करने के आरोप में एक जवान को हरियाणा के नारायणगढ़ (अंबाला) के गांव कोड़वा खुर्द से गिरफ्तार किया गया है। उसे गुरुवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट: अभिनेत्री युविका चौधरी को राहत रहेगी जारी, अगली सुनवाई तक नहीं होगी गिरफ्तारी, जांच में शामिल होने के आदेश
विज्ञापन

 

भोपाल में सेना की 68 इंजीनियर रेजिमेंट में तैनात रोहित कुमार पिछले दिनों छुट्टियां लेकर अपने घर आया हुआ था। आरोप है कि रोहित के संबंध पाकिस्तान की सेना की खुफिया एजेंसी के एजेंटों से हैं। रोहित पाकिस्तान के एजेंट से मिलकर भारतीय सेना की खुफिया सूचनाएं मोबाइल फोन और इंटरनेट के माध्यम से दे रहा था। इस काम के बदले रोहित को पाकिस्तानी एजेंट पैसे देते थे। पुलिस के अनुसार रोहित के पास दो मोबाइल नंबर है, जिन नंबरों पर पाकिस्तान के एजेंटों के फोन आते हैं। फिलहाल पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 3,4,5 ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट 1923 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed