फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Raid in police station by DCP, ESI in Intoxication

थानों में डीसीपी का छापा, नशे में मिला ईएसआई

Wed, 16 Mar 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला Updated Wed, 16 Mar 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
नवनियुक्त डीसीपी डाक्टर अरूण सिंह ने अंबाला में चार्ज संभालते ही अपने इरादों का साफ कर दिया है।  जिसके चलते उन्होंने देररात थानों में छापामारी कर वहां पुलिस की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। डीसीपी ने पड़ाव थाने, बलदेव नगर और महेशनगर थाने में  औचक निरीक्षण किया और वहां थाने प्रभारियों की क्लास ली। इस दौरान पड़ाव थाने में एक पुलिस कर्मी नशे की हालत में मिला, जिसे लाइनहाजिर कर दिया गया और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार नवनियुक्त डीसीपी डा. अरूण सिंह अचानक ही थानों के निरीक्षण पर निकल गए। उन्होंने बलदेव और महेशनगर थाना तो खंगाला ही, वहीं वह पड़ाव थाने में भी पहुंच गए। यहां थाना प्रभारी व अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। तभी वहां ड्यूटी बजा रहा एक ईएसआई को देखकर डीसीपी को कुछ गड़बड़ी का अहसास हुआ। ईएसआई ने शराब का सेवन किया हुआ था और वे ड्यूटी पर तैनात था। इसी को लेकर डीसीपी भड़क गए और उन्होंने तुरंत संबंधित जवान के मेडिकल के आदेश दिए। उसके बाद उसे लाइन हाजिर कर उसकी विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए गए। उसके बाद डीसीपी रवाना हो गए।
विज्ञापन

---
 किसी भी कर्मचारी की ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में क्राइम और करप्शन कम हो, केवल इसी मसले पर फोकस रखते हुए काम किया जाएगा। लेकिन इसमें पूरी पुलिस टीम के सहयोग की जरूरत है। इसलिए सभी पुलिस जवान और अफसर एक टीम की तरह पब्ल्कि सुरक्षा के लिए भ्रष्टाचार और क्राइम के खिलाफ लड़े। पब्लिक से भी आग्रह है कि वे भी पुलिस को क्राइम कम करने में पूरा सहयोग करे। रात को थानों में औचक निरीक्षण करना मेरी ड्यूटी का हिस्सा है, जो आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डा. अरूण सिंह, डीसीपी, अंबाला-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed