{"_id":"57168b384f1c1bc1148b4b40","slug":"ambala-military-dairyform-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला मिलट्री डेयरीफार्म में पकड़ा सफेद दूध का काला धंधा, सुरक्षा में भी सेंध ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंबाला मिलट्री डेयरीफार्म में पकड़ा सफेद दूध का काला धंधा, सुरक्षा में भी सेंध
ब्यूरो, अमर उजाला/अंबाला
Updated Wed, 20 Apr 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
अंबाला मिलट्री डेयरीफार्म में पकड़ा सफेद दूध का काला धंधा, सुरक्षा में भी सेंध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला में सेना के मिलट्री फार्म से लगातार दूध की चोरी हो रही थी। वहां रोजाना तैयार होने वाले हजारों लीटर दूध की थैलियों में से कुछ थैलियां रात के समय चोरी हो जाती थी। लंबे समय तक मिलट्री डेयरी फार्म का प्रशासन इससे अनभिज्ञ था। लेकिन अब पिछले कुछ समय से डेयरी फार्म के अफसरों को इस बात की भनक लगी। जिसके बाद उन्होंने लोकल मिलट्री अथारिटी को इसी सूचना थी।
जिसके बाद लोकल मिलट्री अथारिटी ने अपनी खुफिया एजेंसी के माध्यम से अंबाला मिलट्री डेयरी फार्म में चल रहे सफेद दूध के काले धंधे का परदाफाश किया। सैन्य खुफिया एजेंसी की स्पेशल टीम ने अंबाला मिलट्री डेयरी फार्म में गत देररात तक आपरेशन कर मिलट्री डेयरी फार्म से चोरी हो रहे इस दूध को रंगे हाथों पकड़ा। ये चोरी मिलट्री डेयरी फार्म में कई सालों से काम करने वाला एक तदर्थ कर्मचारी करता था। सेना की टीम ने इलाका सिविल पुलिस को मौके पर बुलाकर आरोपी को उनके हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ मिलट्री डेयरी फार्म से दूध चोरी के आरोप में केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है, जबकि चोरी किया गया माल व वाहन दोनों अपने कब्जे में ले लिए हैं।
कड़ी सुरक्षा के बावजूद आए दिन होती थी चोरी
मिलट्री डेयरी फार्म से कड़ी सुरक्षा के बावजूद रोजाना दूध के पैकेट चोरी हो रहे थे। स्थानीय अफसरों को पिछले कुछ समय से इसकी भनक तो लग गई थी, लेकिन ये पैकेट कहां गायब हो रहे हैं? और मिलट्री डेयरी फार्म से बाहर कैसे जा रहे हैं, इस बारे में कुछ भी समक्ष नहीं आ रहा था। लोकल मिलट्री अथारिटी की खुफिया एजेंसी से मदद मांगने के बाद आर्मी की विशेष टीम ने कई दिनों तक लगातार चोरी हो रहे दूध के पैकेटों पर अपने स्तर पर नजर रखना शुरू किया।
विज्ञापन
तीन चार दिन पहले इस टीम को मालूम चला कि यहां मिलट्री डेयरी फार्म में लगभग चार सौ रुपये दिहाड़ी पर करने वाला एक तदर्थ कर्मचारी काफी समय से रात की ही ड्यूटी में काम करता है और कुरुक्षेत्र के एक गांव से यहां पर्सनल कार में नौकरी करने आता है। टीम को यही बात कुछ अजीब सी लगी और उन्होंने उस व्यक्ति को अपने राडार पर ले लिया। गतरात्रि स्पेशल टीम ने इलाका पुलिस के साथ अपने इसी आपरेशन के दौरान संबंधित कर्मचारी की कार को उस वक्त इंदिरा चौक के पास घेर लिया, जब वह मिलट्री डेयरी फार्म से वापस अपने घर जा रहा था।
उसकी कार वहीं रोक दी गई और उसकी कार की तलाशी ली गई। टीम व पुलिस ये देखकर हैरान हो गई कि दूध की थैलियां कार में सीट के नीचे स्पेशल बनाई गई जगह में छिपाकर रखी गई थी। एक सैन्य अफसर ने बताया कि कार की सभी सीटें खास ढंग से ऊपर उठने वाली बनाई गई थी, ताकि उसके नीचे दूध की थैलियों को रखा जा सके और यदि कभी चैकिंग हो जाए, तो किसी को दूध की थैलियां न मिले। लेकिन टीम ने आरोपी के चोरी करने के शातिराना अंदाज को पकड़ लिया। उसके बाद आरोपी को मिलट्री डेयरी फार्म लाया गया और वहां भी जांच व पूछताछ के बाद आधी रात को उसे अंबाला कैंट सिविल पुलिस के हवाले कर दिया गया।
अब तक हो चुका लाखों का दूध चोरी
लोकल मिलट्री अथारिटी ने सेना की अंबाला मिलट्री डेयरी फार्म से दूध की थैलियांा गायब होने के इस मामले में अपनी रिपोर्ट बनाकर आला अफसरों को भेज दी है। जिसमें अफसरों ने ये बात स्पष्ट की है कि मिलट्री डेयरी फार्म से आए दिन दूध की थैलियां गायब हो रही थी। अफसरों की माने तो इस दूध चोरी के इस गोरखधंधे में अब तक अंबाला मिलट्री डेयरी फार्म से लाखों का दूध चोरी हो चुका है। जिससे सेना को काफी आर्थिक नुकसान हो चुका है। लेकिन अब दूध चोरी के इस गोरखधंधे का परदाफाश हो चुका है।
---
सैन्य डेयरी फार्म में चोरी करने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया गया है। वह एक दिहाड़ीदार कर्मचारी है जो कार में कुरुक्षेत्र के गांव से अंबाला सैन्य क्षेत्र में नौकरी करने आता था और उसी कार में दूध की थैलियां भरकर ले जाता था। प्राथमिक पूछताछ में यही सामने आया है कि ये चोरियां पहली भी होती रही है। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
-सूरज, स्टेशन हाउस अफसर, अंबाला कैंट पुलिस-