फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   जन्मदिन की पार्टी में किए फायर, एक जख्मी

जन्मदिन की पार्टी में किए फायर, एक जख्मी

Fri, 21 Sep 2018 01:07 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
जन्मदिन की पार्टी में किए फायर, एक जख्मी
जन्मदिन की पार्टी में किए फायर, एक जख्मी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। साहा थाना क्षेत्र के तहत एक गांव में चल रही जन्मदिन की पार्टी के दौरान खुशी में किए गए फायर से टेंट लगाने वाले व्यक्ति की टांग में गोली लग गई। उसे कैंट के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया।

बीहटा के मंदीप सिंह के घर जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इसी दौरान पार्टी में एक व्यक्ति ने खुशी में पहले तो अपनी पिस्तौल से हवाई फायर किए। इसके बाद उसने जमीन पर भी फायर कर दिए। गांव बीहटा का रहने वाले महेंद्र कुमार ने टेंट लगाए थे और मौके पर ही था। इसी दौरान टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया। हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई। घायल को कैंट के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed