फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   शादी के बाद ससुराल वाले कर रहे थे मारपीट, घर से निकाला

शादी के बाद ससुराल वाले कर रहे थे मारपीट, घर से निकाला

Sat, 23 Jun 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
शादी के बाद ससुराल वाले कर रहे थे मारपीट, घर से निकाला
शादी के बाद ससुराल वाले कर रहे थे मारपीट, घर से निकाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। स्कूल में चला प्रेम प्रसंग दस साल तक चलने के बाद कोर्ट मैरिज कर पति के साथ विश्वास पर उसके घर रहने पहुंची प्रतिज्ञा को क्या पता था कि शादी के बाद उसका जीवन साथी ही उससे मारपीट कर उसे घर से निकाल देगा। मामला है अंबाला कैंट के निकटवर्ती गांव में की रहने वाली 27 वर्षीय प्रतिज्ञा का। पति व ससुराल के खिलाफ शुक्रवार को प्रतिज्ञा ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आवास पहुंच शिकायत दी जहां से उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
प्रतिज्ञा ने बताया कि वर्ष 2005 में अंबाला कैंट में एक स्कूल में पढ़ते वक्त उसका बराड़ा के रहने वाले अभय चौहान से प्यार हो गया था। 10 साल बाद 2015 में दोनों ने शादी का फैसला लिया, लेकिन उसके परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे। इसलिए दोनों ने दिसंबर 2015 में चंडीगढ़ में कोर्ट मैरिज कर ली। प्रतिज्ञा ने बताया कि शादी से कुछ महीने पूर्व वह गर्भवती हुई थी। उस वक्त अभय ने उसे कुछ दवा दी जिसे खाने के बाद उसका बच्चा गर्भ में ही मर गया। 2016 में वह फिर गर्भवती हुई, लेकिन उस वक्त भी अभय ने उसे कुछ दवा दी और फिर उसका गर्भ में पल रहा बच्चा मौत का शिकार हो गया। प्रतिज्ञा ने आरोप लगाया कि इसका विरोध करने पर ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करने लगे, जिसकी शिकायत उसने 2016 में बराड़ा थाना में दी, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

उसने बताया कि इसके बाद वह अपने पति के साथ चंडीगढ़ चली गई। वहां दोनों किराए के घर में रहने लगे। प्रतिज्ञा ने आरोप लगाया कि उसके पति का किसी अन्य औरत के साथ अवैध संबंध है। वह अभय से जब इस बारे में पूछती थी तो उसके साथ मारपीट करता था, जिसके विरोध में उसने चंडीगढ़ सेक्टर 37 डी के पुलिस स्टेशन में अपने पति के खिलाफ शिकायत दी, जिस पर अभय एक माह जेल भी रहा। उसने बताया कि उसके बाद अभय दोबारा उसके पास आकर रहने लगा और दोनों वापस बराड़ा आ गए। वहां दोनों किराए के घर में रहने लगे। प्रतिज्ञा ने बताया कि इसके बाद बीते वर्ष 16 फरवरी को उसका बेटा हुआ। इसके बाद जब फिर से वह गर्भवती हुई तो दोबारा अभय ने उसे वही दवा दी जिससे उसका गर्भ में पल रहा वह बच्चा मर गया। प्रतिज्ञा ने आरोप लगाया कि उसके सास, ससुर उसे बेटा होने की कोई देसी दवा जबरन देते थे, जिस पर उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो वह वापस अपने मायके आ गई। बता दें कि बराड़ा में रामलीला कमेटी के प्रधान तजेंद्र चौहान प्रतिज्ञा के रिश्ते में चाचा ससुुर लगते हैं। प्रतिज्ञा ने आरोप लगाया कि मारपीट में तेजिंद्र भी शामिल है। मामले में न्याय के लिए प्रतिज्ञा शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आवास पर भी पहुंची थी, जहां से उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल वाले मांगते थे दहेज
प्रतिज्ञा ने बताया कि उसका पति अभय कोई काम नहीं करता, उनके पास कुछ जमीन है वह उसी से घर का खर्च चलाता था। प्रतिज्ञा ने बताया कि उसके ससुराल वाले अक्सर उसे अपने मायके से एसी, फ्रिज, बाइक व अन्य सामना लेकर आने की मांग करते थे। प्रतिज्ञा ने बताया कि उसके पिता का देहांत हो चुका है व दो छोटे भाई हैं।
हरियाणा पुलिस में है ससुर
प्रतिज्ञा ने बताया कि उसका ससुर तेजवीर सिंह, हरियाणा पुलिस में एएसआई पद पर कार्यरत है। उसने भी दो शादियां की हुई हैं। दो शादियों में उसके पास पांच बच्चे हुए जिनमें से तीन की शादी हो चुकी है। अभय पहली पत्नी से बेटा है। पूर्व में वह कई बार आईजी, एसपी व अन्य अधिकारियों को शिकायत कर चुकी है।

ससुराल पक्ष को भेजे समन
प्रतिज्ञा के वकील दीपक मगवाना ने बताया कि मार्च 2018 को प्रतिज्ञा के पति अभय, सास रेखा व ससुर तेजवीर सिंह के खिलाफ धारा 323, 324, 354 व आईपीसी 120-बी के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई गई। इस पर जज से स्वीकृति मिलने के बाद उक्त लोगों को कोर्ट की तरफ से कोर्ट में पेश होने के लिए समन भेजे गए, लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुए। इस मामले में अब आगामी 25 सितंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed