फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   प्लेटफार्म पर बेसुध मिला अधेड़, मौत

प्लेटफार्म पर बेसुध मिला अधेड़, मौत

Mon, 02 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
प्लेटफार्म पर बेसुध मिला अधेड़, मौत
प्लेटफार्म पर बेेसुध मिला अधेड़, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
कैंट के प्लेटफॉर्म नंबर सात पर रविवार को बेसुध पड़े अधेड़ को आरपीएफ कर्मचारी ने एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। जीआरपी थाना प्रभारी रामबचन ने बताया कि रविवार को कैंट के प्लेटफार्म नंबर सात पर करीब 45 वर्षीय अधेड़ बेसुध पड़ा था जिसके बाद रेलवे अधिकारियों ने आरपीएफ को सूचना दी। सूचना के बाद आरपीएफ कर्मी एंबुलेंस द्वारा कैंट सिविल अस्पताल में पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए जीआरपी ने मृतक की तलाशी ली तो उसकी जेब से एक डायरी मिली जिसमें मोबाइल नंबर लिखे थे। मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर मृतक की पहचान तोपखाना निवासी राजेश के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि सोमवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed