{"_id":"5b85a45b42c792462e3b3db8","slug":"21535485019-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर के निकटवर्ती गांव में 15 अगस्त को तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
बता दें कि सोमवार को महिला थाना पुलिस में गांव की एक महिला ने केस दर्ज करवाया था कि उसकी बच्ची 15 अगस्त को घर के बाहर दरवाजे पर बैठी थी। उसी दौरान घर के सामने रहने वाले 55 वर्षीय खेमचंद ने बेटी को इशारे से घर पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया जिसमें बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर रात में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी खेमचंद को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं सूत्रों से पता चला है कि आरोपी रिटायर फौजी है।