फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   राज्य मंत्री सैनी को मारने की धमकी देने वालों पर मामला दर्ज

राज्य मंत्री सैनी को मारने की धमकी देने वालों पर मामला दर्ज

Thu, 04 Oct 2018 01:01 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
राज्य मंत्री सैनी को मारने की धमकी देने वालों पर मामला दर्ज
राज्यमंत्री नायब सैनी को मारने की धमकी, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। राज्यमंत्री नायब सैनी के फोन पर कॉल कर अपशब्द कहने और मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
उमेश कुमार जोकि राज्यमंत्री नायब सैनी के पास बतौर निजी सहायक कार्यरत है, ने थाने में शिकायत दी कि मंगलवार देर सायं जब वह गांव मिर्जापुर में थे तो मंत्री का फोन उनके पास था, जिस पर एक कॉल आई। उमेश कुमार ने जैसे ही कॉल रिसीव की तो कॉल करने वाले व्यक्ति व उसके साथ अन्य व्यक्तियों ने गालियां देनी शुरू कर दीं और मंत्री को मारने की धमकी देने लगे। थाना प्रभारी हरभजन सिंह ने बताया कि राज्यमंत्री के पीए उमेश कुमार की शिकायत पर कॉल डिटेल के अनुसार जांच करते हुए तीन युवकों संदीप, चिराग व मनीष वासी कैलाश नगर कुरुक्षेत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने शराब पीकर मंत्री के फोन पर कॉल कर गाली गलोच की है। फिलहाल जांच चल रही है, उसके बाद ही धमकी देने के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed