फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सैशन जज के रिटायर्ड फौजी भाई ने कहा- एसपी साहब! आपको दी थी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की, जोरवाल को जवाब देना हो गया भारी

सैशन जज के रिटायर्ड फौजी भाई ने कहा- एसपी साहब! आपको दी थी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की, जोरवाल को जवाब देना हो गया भारी

Tue, 10 Jul 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
सैशन जज के रिटायर्ड फौजी भाई ने कहा- एसपी साहब! आपको दी थी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की, जोरवाल को जवाब देना हो गया भारी
सैशन के भाई ने कहा- एसपी साहब! आपको दी थी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की, जोरवाल को जवाब देना हो गया भारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। सोमवार सुबह बदमाशों ने 40 वर्षीय जेबीटी अध्यापक सैशन जज को गांव बाकरपुर के पास गोलियों से भून दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शवगृह में पोस्टमार्टम के लिये रखवा दिया। मगर गुस्साए परिजनों ने शवगृह का ताला तोड़कर एनएच 72 अग्रसेन चौक ले आए और चौराहे को चारों तरफ से बंद कर जाम लगा दिया। मामला बिगड़ता देख नारायणगढ़ की पुलिस ने एसपी अभिषेक जोरवाल को सूचना दी। जैसे ही एसपी मौके पर पहुंचे तो परिजनों और गांववालों ने उन्हें घेर लिया और जवाबों के कटघरे में खड़ा दिया। मृतक के भाई विजय कुमार ने एसपी से कहा कि छह माह पहले आरोपियों के खिलाफ आपके पास शिकायत लेकर आये थे, लेकिन कुछ नहीं किया। इसे सुनकर एसपी चुप रहे। परिजन बार-बार एसपी से इसका जवाब मांगते रहे, लेकिन वह कुछ नहीं बोले।
एसपी को जाम खोलने से कर दिया मना
एसपी अभिषेक जोरवाल परिजनों को जाम खोलने की गुजारिश करते रहे, मगर उन्होंने जाम खोलने से मना कर दिया। परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपियों के खिलाफ एफआईआर और गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक वह जाम नहीं खोलेंगे। उधर, छह घंटे के बाद पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर 11 पर मामला दर्ज करने के बाद जाम को खोला। लेकिन, इस दौरान पुलिस पूरे छह घंटे तक तमाशबीन बनी रही। वहीं तीन डाक्टरों गौरव शर्मा, सौरभ चौधरी व हेमंत चौधरी की टीम ने मृतक सैशन जज के शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

परिजन बोले, चुनावी रंजिशन की गई हत्या
बता दें कि गांव बड़ागांव का सैशन जज गांव गणोली स्कूल में जेबीटी अध्यापक था। उसकी पत्नी रेखा रानी गांव की सरपंच है। मृतक के भाई विजय कुमार ने बताया कि सरपंची के बाद आरोपियों की उनके साथ रंजिश चल रही थी। यहंा तक कि सैशन को जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थी, जिसको लेकर थाने में शिकायत भी दी थी। लेकिन, सोमवार सुबह उसके भाई सैशन को स्कूल में ड्यूटी पर जाते समय गांव बाकरपुर के पास गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों का आरोप था कि आरोपियों ने पहले भी उनके साथ कई बार लड़ाई-झगड़े किए हैं और मारपीट की है, जिस पर हमने पुलिस को इस बारे कई बार शिकायत भी दी, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस उल्टा उन्हें ही धमकाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम के दौरान चौराहे पर लगी वाहनों की कतारें
उधर गुस्साए प िरजनों व गांववासियों ने मृतक सैशन का शव शवगृह से निकालकर एनएच 72 अग्रसेन चौक पर ले आये और चौराहे चारों तरफ से बंद कर जाम लगा दिया और मंत्री नायब सैनी व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलती ही डीएसपी अमित भाटिया व एसडीएम नारायणगढ़ वीरेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने। मामला बढ़ता देख मामले की सूचना एसपी अभिषेक जोरवाल को दी गई, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। उधर जाम लगने से चौराहे के चारों तरफ वहानों की लंबी कतारें लग गई। जब तक जाम नहीं खुला तब वाहन वहीं फंसे रहे।
इस साल नारायणगढ़ में अब तक हो चुकीं हत्याएं
1. नारायणगढ़ के निकट गांव उज्ज्ल माजरी में एक युवती की लाश मिली थी, जिसको पुलिस ने ट्रेस कर भी लिया था।
2. उसी दिन कालाआम्ब में एक महिला का कत्ल हुआ था जिसकी अभी पहचान भी नहीं हो पाई जिसका सर धड़ से अलग था।
3. 27 मार्च को प्रेमी ने प्रेमिका व उसके 11 वर्षीय बेटे का कत्ल कर नदी में दफना दिया था।
4. महुआखेड़ी के रहने वाले 40 वर्षीय रणधीर सिंह की गांव नखड़ोली में गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई थी।
5. 17 मई को गांव हसनपुर में सास बहू की नोकर ने कस्सी से काट कर हत्या कर दी थी।
6. 15 मई को गांव कोड़वा खुर्द के जंगलों में एक पशुपालक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई थी।
7. 1 जुलाई को जगाधरी के सोना व्यापारी की हत्या गांव रजपुरा में कर दी गई थी।
8. 9 जुलाई को बड़ागांव के सेशन जज जेबीटी अध्यापक की हत्या कर दी।
कोट्स
इस घटना से मुझे भी बहुत दुख हुआ है। कुछ राजनीतिक पार्टी के लोग अपनी रोटियां सेंकने में लगे हुए हैं, जो घटिया सोच का परिचय है। जिसने भी ये किया है, मैं उसे सजा दिलवाकर रहूंगा। मेरी संवेदना पीड़ित परिवार के साथ है।

-नायब सैनी, राज्यमंत्री, हरियाणा।
राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खिलाफ नारेबाजी की मुझे सूचना नहीं है। एफआईआर में उनका नाम नहीं है। कुछ लोगों ने ऐसा किया होगा। रही बात मृतक के भाई की तो उनका गली को लेकर झगड़ा हुआ था।
-अभिषेक जोरवाल, एसपी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed