{"_id":"5b2d46234f1c1bb0318b83d2","slug":"111529693731-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाली वेबसाइट तैयार करके वाहन चालकों से रोड टैक्स वसूलने वाले गिरोह का सदस्य न्यायिक हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाली वेबसाइट तैयार करके वाहन चालकों से रोड टैक्स वसूलने वाले गिरोह का सदस्य न्यायिक हिरासत में
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाली वेबसाइट तैयार करके वाहन चालकों से रोड टैक्स वसूलने वाले गिरोह का सदस्य न्यायिक हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। जाली वेबसाइट तैयार करके वाहन चालकों से रोड टैक्स वसूलने वाले गिरोह के एक और सदस्य 18 वर्षीय विष्णु को पुलिस ने शुक्रवार कोर्ट में पेश किया। यहां से विष्णु को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व आरटीए सचिव अपनी टीम के साथ नारायणगढ़ मोड़ पर वाहनों के मोटर व्हीकल टैक्स की चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान उन्होंने पंजाब नंबर गाड़ी को रोका, जो चंडीगढ़ से दिल्ली की तरफ जा रही थी। टीम ने चालक से एमवी टैक्स की पर्ची मांगी तो उसने गवर्नमेंट ऑफ हरियाणा डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसपोर्ट, चेक पोस्ट ई रिसिप्ट दिखाई जो सात जून सुबह 9.40 मिनट पर काटी गई थी और चालक से पर्ची का 100 रुपये टैक्स वसूला गया था। जब उस पर्ची को इंटरनेट पर चेक किया गया तो विभाग की वेबसाइट पर कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। गाड़ी चालक राजस्थान के गंगानगर स्थित अनूपगढ़ निवासी लवप्रीत सिंह ने बताया कि उसने यह ई रिसिप्ट पंजाब-हरियाणा बॉर्डर के नजदीक कंबोज फिलिंग स्टेशन पर मौजूद निजी साइबर कैफे से टैक्स फीस जमा करवाकर हासिल की है। आरटीए की सूचना पर बलदेव नगर पुलिस ने साइबर कैफे पर छापा मारा तो वहां से तीन लोग फरार हो गए, जबकि नरेंद्र उर्फ पीयूष को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने नरेंद्र उर्फ पीयूष सहित फरार हुए राहुल, मनेंद्र व विष्णु पर जालसाजी का केस दर्ज किया था। पुलिस ने मौके से एक लैपटॉप भी बरामद किया था।