फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

रंजिश के कारण देसी कट्टा दिखाकर डंडों व बिंडों से युवकों को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime
शहर के घेल रोड पर पुरानी रंजिश के कारण देसी कट्टे का भय दिखाकर बाइक सवारों ने दो युवकों को डंडों व बिंडो से बुरी तरह पीटा। इस दौरान गोली चलने की अफवाह से हड़कंप मचा रहा। विवादस्थल को लेकर देर शाम तक शहर कोतवाली व सदर थाना पुलिस आपस में उलझी रही। विवाद के दौरान हीरानगर के गुरबाज उर्फ काला को लोगों की मदद से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। घायल प्रिंस के बयानों पर कोतवाली में मारपीट, आमर्स एक्ट व अन्य संगीन धाराओं में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई। मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गुरबाज आपराधिक मामले में जमानत पर है।
विज्ञापन

प्रिंस के अनुसार वह मिस्त्री की दुकान पर बाइक ठीक करार रहा था। जब वह बाहर निकला तो उसे दो बाइकों पर तीन-तीन युवक निकलते दिखे। उनमें से एक के हाथ में देसी कट्टा व अन्य के हाथ में बिंडे थे। उसी दौरान गुरबाज ने उसकी तरफ इशारा करते हुए कहा कि यही प्रिंस है, इसे आज जान से मार देंगे। मजा चखाते हैं। सभी उसे उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। गुरबाज ने उसपर देसी कट्टा तान दिया। इस दौरान वहां भीड़ एकत्रित हो गई। लेकिन सभी मौके से निकल गई।
विज्ञापन

बाद में पता चला कि इन्होंने आगे जाकर जॉनी उर्फ कमल व कमल को भी बुरी तरह पीटा। उसे भी हथियार दिखाकर देख लेने की धमकी दी। प्रिंस के अनुसार झगड़े के समय लोग एकत्रित हो गए। सभी ने गुरबाज को पकड़ लिया, बाकि मौके से निकलने में कामयाब हो गए। परमजीत के अनुसार पहले हुए झगड़ों में उसका गुरबाज व अन्य समझौता हो चुका है लेकिन वे भी भी रंजिश रखते हैं। इसी कारण आज दोबारा हमला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही डीएसपी सुलतान सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश, सदर थाना प्रभारी सुरेश सैनी, चौकी नंबर दो के इंचार्ज एएर्सआ रविंदर कुमार मौके पर पहुंच गए। गुरबाज केेे हिरासत में ले लिया।
गोली चलने की बात से मचा रहा हड़कंप
घटना के बाद से ही यह अफवाह फैल गई कि गुरबाज ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग की है। इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। शाम तक वास्तविकता पता लगाने के प्रयास चलते रहे। शिकायतकर्ता गोली चलने की बात पर अड़े थे जबकि गुरबाज ने इससे इंकार किया। उसने माना कि हथियार निकाला तो था लेकिन चलाया नहीं। घटनास्थल से कोई खोल भी नहीं मिला। गुरबाज ने माना कि उसकी दूसरे पक्ष से रंजिश है। उसे समझौते के बहाने बुलाकर उसपर हमला किया गया।

झगड़े में एक आरोपी से देसी कट्टा, कारतूस व अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। ये लोग पहले से एक दूसरे से रंजिश रखते हैं। यही झगड़े का कारण बना। तफ्तीश जारी है। नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सुलतान सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed