फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

घरेलू कलह से परेशान युवक फेसबुक पर वीडियो लाइव कर फंदे पर लटका, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
crime
घरेलू कलह से परेशान होकर नेपाल के काठमांडू, जिला डोटी निवासी 22 वर्षीय सागर ताम्रकर ने मोबाइल पर वीडियो लाइव कर फंदा लगा लिया। बुधवार रात शहर नदी मोहल्ला में हुई घटना के समय उसकी पत्नी कल्पना अपनी बहन के घर गई थी। सुबह लौटी तो कमरा भीतर से बंद मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मृतक का शव चुन्नी के फंदे से पंखे में लटका था। उसकी आंखे बाहर निकली हुई तथा गर्दन लंबी हो गई थी। मामले को संदिग्ध मानते हुए फोरेंसिक क्राइम एक्सपर्ट डॉ. जीआर जैन की टीम से मौके का मुआयना कराया गया। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परजिनों को सौंप दिया गया। करीब एक माह से मृतक यहां किराएदार था। जांच के लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों के अनुसार सागर अजीबोगरीब व्यक्ति था। इसी कारण उसका पत्नी कल्पना से उसका मनमुटाव रहता था। दोनों नदी मोहल्ले के घर में किराए पर रहते थे। बीती रात भी दोनों में किसी बात पर तकरार हुई तो कल्पना अपनी बहन के घर चली गई। सुबह करीब 11 बजे आई तो कमरा अंदर से बंद मिला। बार-बार आवाजें लगाने के बावजूद भी न तो दरवाजा खुला और न ही सागर की कोई आवाज आई। किसी अनहोनी की आशंका से उसने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़ा तो शव पंखे पर झूल रहा था। इसकी सूचना लगते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। घटनास्थल पर पुलिस को मृतक का वीडियो मिला, जो कि लाइव मोड पर था। वीडियो में देखा गया तो सबसे पहले सागर ने मोबाइल ऑन किया। इसके बाद बेड पर चढ़कर चुन्नी छत पर लगे पंखे के हुक में बांधी। दूसरे हिस्से का फंदा बनाकर अपने गले में डाला, उसके बाद लटक गया। चंद पलों में वह बेजान हो गया। एएसआइ रविंदर कुमार के अनुसार सागर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा कि वह हर बात की जिद करता था। इसी कारण उसका पत्नी व परिवार से मनमुटाव चलता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed